---विज्ञापन---

देश angle-right

सीनियर सिटीजन कैसे और कहां से बनवाएं PM Ayushman Card? यहां जानें पूरा प्रोसेस

How to apply pm ayushman card: आयुष्मान कार्ड के लिए आपको अपने मोबाइल पर Google Play Store में जाकर आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा।

---विज्ञापन---

How to apply pm ayushman card: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने देश के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, अब देश के 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी बुजुर्गों को Ayushman Bharat PM Jan Arogya Yojana (पीएमजेएवाई) के तहत इलाज फ्री मिलेगा। बता दें इस योजना के तहत सीनियर सिटीजनों को 5 लाख रुपये तक के इलाज पर कोई पैसा नहीं देना होगा।

---विज्ञापन---

पहले से कवर वरिष्ठ नागरिकों को एडिशन लाभ मिलेगा

बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में इस योजना को मंजूरी दी गई है। बता दें जो परिवार आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के तहत पहले से कवर है, ऐसे परिवार के वरिष्ठ नागरिकों इस स्कीम का एडिशन लाभ मिलेगा। यानी उन घरों के सीनियर सिटीजनों को 5 लाख रुपये तक का टॉप अप कवरेज दिया जाएगा। बता दें कि इससे देश के 4.5 करोड़ परिवार कवर होंगे। आइए अब आपको बताते हैं कि आप घर बैठे कैसे इस योजना के लिए अपना कार्ड बनवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सीनियर सिटीजन के लिए मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मिलेगा इस योजना का लाभ, होगा फ्री इलाज

---विज्ञापन---

Ayushman Bharat PM Jan Arogya Yojana  के लिए अप्लाई करने के कई तरीके

पीएमजेएवाई के लिए अप्लाई करने के कई तरीके हैं इसके अलावा कार्ड बनवाने के लिए आप अपने पास के अस्पताल या आयुष्मान केंद्र पर भी संपर्क कर सकते हैं। जहां इसके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी कर कर कार्ड बनवाया जा सकता है। कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड और फोटो की जरूरत पड़ेगी। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग ग्राम रोजगार सहायक या वार्ड इंचार्ज के सहयोग से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

ऐसे करें पीएमजेएवाई  के लिए आवेदन

  • आप अपने मोबाइल पर Google Play Store से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें
  • डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर डालकर उस पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने के बाद आप उसमें अपनी पात्रता जांचें। बता दें नई मंजूरी के बाद 70 वर्ष या उससे अधिक की आयु वाले  किसी भी आय वर्ग के बुजुर्ग इसके लिए पात्र हैं।
  • फिर आपको अपना आधार ई-केवाईसी करना होगा।
  • इसके बाद ये फोटो अपलोड करने को कहेगा, बस इसके बाद आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कभी बैटरी खराब तो कभी नहीं होता था स्टार्ट, Ola electric scooter से परेशान युवक ने शोरूम में ही लगा दी आग, देखें वीडियो

First published on: Sep 11, 2024 09:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola