लंबी कतार का झंझट खत्‍म, अब ATM से न‍िकलेगा राशन; इन शहरों में लग रहीं ये खास मशीनें

आप एटीएम से पैसे न‍िकालते होंगे. लेक‍िन जल्‍द ही आपके शहर में अनाज एटीएम लगने वाला है और इस ATM के जरिए आप राशन न‍िकाल पाएंगे. आइये आपको बताते हैं क‍ि ये खास मशीनें अभी कहां-कहां लगने वाली हैं और क‍िन शहरों को इसकी सुव‍िधा सबसे पहले म‍िलने वाली है.

ATM.jpg

अनाज एटीएम से म‍िलेगा राश‍न

विज्ञापन

अब तक आप ATM से पैसे न‍िकालते रहे होंगे. लेक‍िन जल्‍द ही अब आप राशन न‍िकाल पाएंगे. जी हां, अब आपको राशन की दुकानों के सामने लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं है. नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत आने वाले परिवार जल्द ही राशन की दुकानों पर लाइन में लगे बिना कभी भी गेहूं ले सकेंगे. सरकार बैंक ATM जैसे ग्रेन ATM (अनाज ATM) का इस्तेमाल करके जयपुर, बीकानेर और भरतपुर में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर रही है. इन ATM के जरिए NFSA परिवार दिन में 24 घंटे अपना गेहूं का कोटा निकाल सकेंगे. इससे लोगों को राशन की दुकानों पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Sleeper Train आज से शुरू, जानें क‍िराया से लेकर टाइम‍िंग और रूट तक

Advertisment

कैसे काम करता है अनाज एटीएम ?

लाभार्थी को मशीन की टच स्क्रीन पर अपना राशन कार्ड नंबर या आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होता है. सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए मशीन में लगी बायोमेट्रिक मशीन पर अपना अंगूठा (फिंगरप्रिंट) लगाना होता है. यह सुनिश्चित करता है कि अनाज सही व्यक्ति को ही मिल रहा है. वेर‍िफिकेशन सक्‍सेसफुल होने के बाद स्क्रीन पर लाभार्थी के हिस्से का अनाज (जैसे 5kg या 50kg) दिखाई देता है.

लाभार्थी को मशीन के नीचे अपना बैग या बोरी लगानी होती है. मशीन स्वचालित रूप से अनाज को तौलती है और सीधे बैग में डाल देती है. यह मशीन स‍िर्फ 5 से 7 मिनट में 50 से 70 किलो तक अनाज निकाल सकती है.

विज्ञापन

ओडिशा में पहले से है ये स‍िस्‍टम
यह सिस्टम ओडिशा में शुरू क‍िया जा चुका है. मीड‍िया र‍िपोर्ट्स की मानें तो ओडिशा में, अनाज एटीएम के जरिए चावल बांटा जाता है. यह अनाज एटीएम बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी से लैस है. इसमें लाभार्थी को सिर्फ मशीन के फिंगरप्रिंट सेंसर पर अपना अंगूठा रखना होता है और मशीन अपने आप लाभार्थी की पहचान करके उसे उसके कोटे के हिसाब से राशन दे देती है. मशीन की स्‍क्रीन पर इसकी जानकारी आ जाती है क‍ि क‍ितने वजन का अनाज द‍िया गया है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ