---विज्ञापन---

हवाई सफर भी हुआ महंगा, US-ईरान जंग के बीच Air India ने टिकट पर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि ऑपरेशनल लागत का लगभग 40 प्रतिशत एटीएफ मार्च की शुरुआत से ही उछाल पर है. कंपनी के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि खाड़ी में तेल की आपूर्ति बाधाओं के चलते वैश्विक स्तर पर ईंधन महंगा हो गया है.

---विज्ञापन---

अमेरिका-ईरान युद्ध के साये में कई देश महंगाई की मार का सामना कर रहे हैं, जिसमें से एक भारत भी है. देश में एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब हवाई यात्रा भी आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है. टाटा समूह की एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी की घोषणा की. मिडिल ईस्ट में तनाव से जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में आई तेजी को इसका मुख्य कारण बताया गया है.

एयरलाइन ने जारी किया बयान


एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि ऑपरेशनल लागत का लगभग 40 प्रतिशत एटीएफ मार्च की शुरुआत से ही उछाल पर है. कंपनी के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि खाड़ी में तेल की आपूर्ति बाधाओं के चलते वैश्विक स्तर पर ईंधन महंगा हो गया है. भारत में स्थिति और जटिल है, क्योंकि दिल्ली, मुंबई जैसी महानगरों में एटीएफ पर ऊंची उत्पाद शुल्क और वैट लगता है. इससे लागत कई गुना बढ़ जाती है, जो एयरलाइनों की आर्थिक सेहत पर भारी पड़ रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली से दुबई जाना सस्ता, वापसी में खाली हो जाएगी जेब; जानिए कितना है फ्लाइट का किराया

‘स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर’


एयर इंडिया ने कहा, ‘हम इस तरह की वृद्धि पर खेद व्यक्त करते हैं, लेकिन यह हमारे नियंत्रण से बाहर कारकों का परिणाम है.’ बिना सरचार्ज के कई उड़ानें घाटे में चलेंगी और रद्द हो सकती हैं. वृद्धि तीन चरणों में लागू होगी. पहले चरण (12 मार्च से) में घरेलू उड़ानों व सार्क देशों पर 399 रुपये का सरचार्ज लगेगा. पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व के लिए 10 डॉलर की बढ़ोतरी होगी. दक्षिण-पूर्व एशिया पर 40 से 60 डॉलर, अफ्रीका पर 60 से 90 डॉलर हो जाएगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘भारतीयों पर न हो संकट का असर’, PM मोदी ने दिया निर्देश; कैबिनेट में कई अहम फैसले मंजूर

पहले से बुक हुई टिकटों का क्या?


दूसरा चरण (18 मार्च से) यूरोप, उत्तरी अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया को कवर करेगा. तीसरा चरण हांगकांग, जापान व दक्षिण कोरिया जैसे पूर्वी बाजारों के लिए बाद में घोषित होगा. महत्वपूर्ण बात ये है कि पहले से बुक टिकटों पर नया सरचार्ज लागू नहीं होगा, जब तक यात्री तारीख या यात्रा योजना न बदले. एयर इंडिया एक्सप्रेस पर कोई सरचार्ज नहीं लगेगा. कंपनी ने वादा किया कि स्थिति के अनुसार समीक्षा कर समायोजन किया जाएगा.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 10, 2026 11:31 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola