Gautam Adani Met Bombardier CEO Éric Martel: अडानी ग्रुप अब एविएशन सेक्टर में बिजनेस का विस्तार करने को तैयार हैं। इसके लिए गौतम अडानी ने बॉम्बार्डियर CEO एरिक मार्टेल के साथ एविएशन सेक्टर में पार्टनरशिप पर चर्चा की है। अडानी ग्रुप इस समय देश में 7 हवाई अड्डों का संचालन करता है, जबकि बॉम्बार्डियर कनाडा का बिजनेस जेट प्रोड्यूसर है। गौतम अडानी ने अपने X हैंडल पर मीटिंग की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी की भारत के एविएशन सेक्टर को सशक्त बनाना है। एविएशन सर्विसेज, MRO और डेफेंस सेक्टर में पार्टनरशिप पर बॉम्बार्डियर के CEO एरिक मार्टेल के साथ शानदार चर्चा हुई। दोनों ग्रुप साथ मिलकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के लिए तालमेल बनाने अपनी क्षमताओं और साधनों का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहे हैं।
AAHL कंपनी के दायरे में जल्द आएगा 8वां एयरपोर्ट
बता दें कि यह बैठक मंगलवार को हुई थी और इस बैठक का मकसद अपनी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की क्षमता और साधनों का इस्तेमाल करके भारतीय एयरपोर्ट्स का कायापलट करना है। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) 2019 में स्थापित की गई थी। यह अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 100% सब्सिडियरी कंपनी है। AAHL एयरपोर्ट पर पैसेंजरों के अनुभवों को और बेहतर बनाने के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने की योजना बना रहा है। AAHL इस समय मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की देखरेख करता है और विकास योजनाए बनाता है। दिसंबर 2024 में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) भी AAHL के पोर्टफोलियो में शामिल होने जा रहा है। इसेसे AAHL के पास 8 हवाई अड्डे हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:बेहतर बॉस बनना है तो दूर कर लीजिए ये 5 आदतें, वरना पल भर में खो जाएगी रिस्पेक्ट
केंद्र सरकार की भी सेक्टर को मजबूत करने की प्लानिंग
8वां एयरपोर्ट टेकओवर करते ही AAHL देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के रूप में और मजबूत हो जाएगी। इस समय कंपनी देश के 25% यात्री फुटफॉल्स और 33% एयर कार्गो ट्रैफिक को संभालती है। इंडियन एयरफोर्स 5 अक्टूबर को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के पहले रनवे पर फाइटर जेट की ट्रायल लैंडिंग करेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे। केंद्र सरकार की योजना भी इस सेक्टर को और मजबूत बनाने की है। पिछले महीने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने घोषणा की थी कि घरेलू MRO बाजार अगले 7 साल में दोगुना होगा और यह 4 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। इसलिए विमानों के कलपुर्जो और अन्य हिस्सों पर एक समान 5 फीसदी GST लगाया गया है।
यह भी पढ़ें:अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस UNEZA में हुई शामिल, जानें क्या है दोनों कंपनियों का लक्ष्य?
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
25 mins ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
31 mins agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
1 hr agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
17 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
18 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
19 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
19 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
21 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
23 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines