प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने चौथी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी के प्रॉफिट में अच्छा-खासा उछाल आया है। मार्च 2025 में समाप्त चौथी तिमाही (Q4FY25) में कंपनी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 714 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 381 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के PAT में 87% से ज्यादा का उछाल आया है। वहीं, पूरे साल के हिसाब से देखें तो अब तक यह आंकड़ा 2,427 करोड़ हो गया है, जबकि FY24 में यह 1,195 करोड़ था।
रेवेन्यू में भी बड़ी छलांग
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी शानदार रहा है। Q4FY25 में कंपनी का परिचालन राजस्व 4,116 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 15.6% अधिक है। Q4FY24 में कंपनी का राजस्व 3,560 करोड़ था। पूरे साल की बात करें, तो FY25 में अब तक कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 17,057 करोड़ हो गया है, जबकि FY25 में यह 14,217 करोड़ रुपये रहा। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 6,596 करोड़ रुपये रही है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी तिमाही के 4,855 करोड़ के मुकाबले 35.9% ज्यादा है।
पहले से बेहतर EBITDA
अडाणी समूह की इस कंपनी का Q4FY25 में ऑपरेटिंग EBITDA (Earnings before Interest, Taxes, Depreciation and Amortisation)1,757 करोड़ रहा, जो Q4FY24 के 1,619 करोड़ की तुलना में 8.5% अधिक है। इस तिमाही में कंपनी का कैश प्रॉफिट 1358 करोड़ रुपये है। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 952 करोड़ था, यानी इसमें 42,7% का उछाल आया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA 6,571 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की तुलना में 15% अधिक है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के ट्रांसमिशन बिजनेस ने इंडस्ट्री में लीडिंग ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन 92% बनाए रखा है।
दोनों सेगमेंट में बढ़त
कंपनी ने बताया है कि ट्रांसमिशन सेगमेंट में 59,936 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 26 में सांगोद (एसटीएसएल), खावड़ा चरण-II पार्ट-A, केपीएस (खावड़ा पूलिंग स्टेशन) -1, उत्तरी करनपुरा (एनकेटीएल), नरेंद्र-पुणे (डब्ल्यूआरएसआर), और खावड़ा चरण III पार्ट-ए (हलवद ट्रांसको) पूरी तरह से चालू हो जाएंगे। कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 25 में 1,61,540 करोड़ रुपये की अभूतपूर्व ट्रांसमिशन बिडिंग एक्टिविटी देखी गई, जिसमें एईएसएल ने 28% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। इसी तरह डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में भी शानदार काम हुआ है।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
11 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines