Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की फिर लगेगी ‘लॉटरी’, इसबार इतनी बढ़ेगी सैलरी !

7th Pay Commission : देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और फेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। इन्हें एकबार फिर खुशखबरी मिलने वाली है। एकबार फिर इनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गहमागहमी शुरू हो गई है। हालांकि अगला महंगाई भत्ता अब 1 जुलाई 2023 से लागू होगा, लेकिन, महंगाई भत्ते (DA Hike) के […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra May 7, 2023 13:52
7th Pay Commission, DA Hike

7th Pay Commission : देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और फेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। इन्हें एकबार फिर खुशखबरी मिलने वाली है। एकबार फिर इनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गहमागहमी शुरू हो गई है। हालांकि अगला महंगाई भत्ता अब 1 जुलाई 2023 से लागू होगा, लेकिन, महंगाई भत्ते (DA Hike) के नंबर्स अभी से आने शुरू हो चुके हैं।

दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का आंकलन एआईसीपीआई इंडेक्स के आसार पर होता है। एआईसीपीआई इंडेक्स में एकबार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह इंडेक्स जनवरी में 132.8 अंक पर रहा था। जो फरवरी महीने में 0.1 अंक कम होकर 132.7 अंक पर आ गया। वहीं मार्च महीने के दौरान यह आंकड़ा 0.6 अंक बढ़कर 133.3 अंक पर पहुंच गया। यानी एक महीने पहले यानी फरवरी 2023 की तुलना में 0.45 फीसदी और साल भर पहले यानी मार्च 2022 की तुलना में 0.80 फीसदी ज्यादा है। ऐसे में एक बार फिर से मंहगाई भत्ते व राहत को बढ़ाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि डीए और डीआर में साल में दो बार समीक्षा की जाती है। पहला जनवरी तो दूसरा जुलाई में होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है डीए-डीआर में अगली बढ़ोतरी जुलाई के महीने में होगा। फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानि DA 42 फीसदी है। जो जनवरी 2023 से ही लागू है।

जुलाई में  4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आसार

फिलहाल ये साफ नहीं है कि जुलाई में डीए और डीआर में कितनी बढ़ोतरी होगी। दरअसल डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी कितना होगी ये महंगाई के आंकड़ों पर निर्भर करता है। महंगाई के अनुपात में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते में इजाफा होना तय है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को जुलाई में भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की तोहफा दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 42 फीसदी से उछलकर सीधे 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा।

---विज्ञापन---

4 फासदी बढ़ोतरी का ट्रेंड जारी रख सकती है सरकार

कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार डीए और डीआर में चार फीसदी डीबढ़ोतरी के ट्रेंड को जारी रख सकती है। दरअसल पिछले दो बार से केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में पिछले दो बार से लगातार 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है। पहली बार जुलाई 2022 डीए 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 34 फीसदी से 38 फीसदी हो गई थी।

जुलाई 2023 में बढ़ेगा डीए और डीआर

इसके बाद 24 मार्च 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद डीए 38 से 42 फीसदी पर जा पहुंचा। अब अगले महंगाई भत्ते जिसका जुलाई 2023 में ऐलान होना है, उस पर लोगों की निगाहें टिकी है।

जनवरी और जुलाई में होता डीए में रिविजन

जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर जानकारों का भी कहना है कि जिस तरह महंगाई के हालात हैं और दो महीने के CPI-IW के आंकड़ें आए हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में डीए और डीआर में भी 4 फीसदी बढ़ोतरी के पूरा आसार है। अगर ऐसा होता है कि 42 फीसदी तक पहुंच चुका महंगाई भत्ता जुलाई में उछलकर 46 फीसदी हो सकता है। हालांकि AICPI के नए आंकड़ों के आने के बाद ये और तय हो जाएगा कि सरकार 3 फीसदी या 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी करेगी।

एक करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

आपको बता दें कि महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DA Hike) में इस बढ़ोतरी के बाद करीब 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि डीए कर्मचारी के बेसिक वेतन पर आधारित होता है। डीए में बढ़ोतरी से आपकी टेक-होम सैलरी बढ़ जाती है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

First published on: May 07, 2023 01:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.