हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

15 दिसंबर को Yamaha की MT-03 और R3 दो बाइक होंगी लॉन्च

Yamaha MT 03 launch details in hindi: इसमें 321 cc का हाई पावर इंजन मिलेगा। बाइक में लॉन्ग रूट के लिए 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

विज्ञापन
Yamaha MT-03

Yamaha MT 03 launch details in hindi: यामाहा 15 दिसंबर को अपनी दो नई बाइक Yamaha की MT-03 और R3 को लॉन्च करने वाला है। बता दें MT-03 कंपनी का नया मॉडल है जबकि R3 को साल 2020 में डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था। बाइक लवर्स Yamaha MT 03 का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस न्यू जनरेशन बाइक में 321 cc का हाई पावर इंजन मिलेगा। लॉन्ग रूट के लिए इसमें 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Yamaha MT-03 और Yamaha YZF-R3

17 इंच के टायर साइज

फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई बाइक की कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है जनवरी 2024 में इस बाइक की डिलीवरी शुरू की जाएगी। वेबसाइट बाइक वाले के अनुसार इसके  बेस मॉडल की कीमत 3.50 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है। यामाहा की इस बाइक में 17 इंच के टायर साइज मिलेंगे, जो इसे जबरदस्त लुक देंगे। बाइक में आरामदायक सफर के लिए इसे स्प्लिट सीट डिजाइन में रखा गया है। बाइक की सीट हाइट 780 mm की रखी गई है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे  इजीली राइड कर सकें।

पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर्

Yamaha MT 03 की बाजार में QJ Motor SRK 400 और KTM 390 Duke जैसी हाई पावरट्रेन और स्टाइलिश मोटरसाइकिलों से टक्कर होगी। इसमें सभी लाइट LED मिलेंगी। बाइक में पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। यह बाइक सिंपल हैंडलबार और स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर और ट्रिपमीटर के साथ पेश की जाएगी। यहां बता दें कि जब नया इंजन नॉर्म्स आने के बाद Yamaha YZF-R3 को बंद किया गया था उस समय डैशिंग बाइक में 321 cc का इंजन मिलता था। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर अधिकतम 25 kmpl की माइलेज देती थी। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाता था। अनुमान है कि इसके नए अपडेट वर्जन में कंपनी बाइक के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं करेगी। बाइक के फ्रंट लुक्स में बदलाव किया जा सकता है। यह बाइक पहले अधिक बोल्ड और मस्कुलर लुक में मिलेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola