हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

100 फीट ऊंचे मिट्टी के टीले पर सरपट चढ़ गई कार, देखकर कहेंगे यकीन नहीं होता Watch Video

Viral reels news in hindi: कार में कमाल का फीचर। टच करते ही कार एक जगह ही खड़े हुए 360 डिग्री में पूरी घूम गई।

विज्ञापन
viral reels

Viral reels news in hindi: इंस्टाग्राम पर अकसर तेज रफ्तार गाड़ियों में स्टंट करते युवकों की वीडियो वायरल होती है। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें करीब 100 फीट से भी ऊंचे मिट्टी के टीले पर एक बिग साइज एसयूवी कार बड़ी आसानी से चढ़ जाती है। यह टीला काफी ऊंचा और उबड़-खाबड़ है। लेकिन कार बिना रुके चोटी तक पहुंच गई। वीडियो को देख नेटिजंस कमेंट बॉक्स में इस पर हैरत जता रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें वीडियो।

15 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके

वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह एसयूवी कार toyota land cruiser कार है। आपको बता दें यह बिग साइज कार 4 व्हील ड्राइव में आती है, जिससे इसके चारों पहियों को एक साथ चलने के लिए हाई पावर मिलती है। कार में फोर व्हील खासतौर पर रेत, पानी और खराब रास्तों में चलने के लिए दिया गया है। वीडियो को अब तक करीब 15 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो में टीले की चोटी पर बड़ी संख्या में लोग खड़े दिख रहे हैं। कार नीचे से चढ़ते हुए बिना रुके बड़ी आसानी से ऊपर तक पहुंच गई, जिसे देखकर लोग काफी एक्साइटेड होकर शोर मचाने लगे।

विज्ञापन

कमाल का फीचर, 360 डिग्री में पूरी घूम गई कार

इंस्टाग्राम पर एक अन्य वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक बिग साइज एसयूवी कार में कमाल का फीचर है। इसमें ड्राइवर टचस्क्रीन पर इस फीचर को चुनता है तो कार एक जगह ही खड़े हुए 360 डिग्री में पूरी घूम जाती है। बताया जा रहा है कि इस कार का नाम YangWang U8 है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में यह कार मिलती है। इस वीडियो को अभी तक 20 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट में लोग यह फीचर कैसे काम करता है, इसके बारे में पूछ रहे हैं। कार में कमाल का ग्राउंड क्लीयरेंस और व्हील बेस दिख रहा है, जिससे यह कार संकरी जगहों पर बड़ी आसानी से पूरी रोटेट हो गई।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola