Instagram reel trending news in hindi: सोशल मीडिया पर अकसर गाड़ियों के मॉडिफिकेशन के अजब-गजब वीडियो वायरल होते हैं। इन दिनों एक अल्टो कार का वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस कार में केवल ड्राइवर केबिन है। इसे रियर सीट से काटकर पिकअप ट्रक का शेप दिया गया है। नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो डालने वाले ने इसका कैप्शन लिखा Lord Alto pickup truck. वीडियो में बकायदा फ्रंट केबिन के बैक साइड में रियर में देखने के लिए प्लेन शीशा लगाया है।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें वीडियो
कार की चौड़ाई 3445 mm
वीडियो को कुछ देर में ही 17 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो के अनुसार कार के रियर हिस्से की छत काटकर उसकी शेप को बदला गया है। इसके अलावा कार के साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया। फिलहाल बाजार में मौजूद अल्टो कार की चौड़ाई 3445 mm, चौड़ाई 1490 mm और हाइट 1475 mm की है। यह कार मॉडिफिकेशन के बाद 2 सीटर बन गई है। इस कार में 12 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। कार खाली सड़क पर सरपट दौड़ती हुई नजर आ रही है।
toyota hilux की तरह बनाने की कोशिश
बदलाव के बाद कार को toyota hilux की तरह बनाने की कोशिश की गई है। वीडियो में सफेद रंग की कार को एक युवक चलाता दिख रहा है। रियर की रूफ को काटकर उसे ऊपर से किसी चीज से ढका गया है। पास से गुजर रहे किसी कार सवार ने यह वीडियो बनाई है। वीडियो के कमेंट में मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। कुछ लोग इसे कार मालिक को बेवकूफ बता रहें हैं तो कोई उसकी तारीफ करता दिखा। Maruti Alto में 796 cc का इंजन मिलता है, यह इंजन खराब रास्तों पर 47.33 bhp की पावर जनरेट करता है। इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार सड़क पर 22.05 kmpl की माइलेज देती है। Maruti Alto पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। कार में 177 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines