नई दिल्ली: इन दिनों कार कंपनियां सेफ्टी पर काफी जोर दे रही हैं। केंद्र सरकार का सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भी कारों में सेफ्टी फीचर्स को लेकर संजीदा है। कारों की सेफ्टी ‘ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट’ के माध्यम से जांची जाती है। भारत में एसयूवी कारों को लेकर बढ़ते रुझान और सेफ्टी फीचर्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
स्कोडा की कुशाक और फॉक्सवैगन की ताइगुन एसयूवी ग्लोबल एनकेप में फाइव-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली भारत की नवीनतम एसयूवी बन गई हैं। फॉक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक भारतीय सड़कों के लिए सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में उभरी हैं।
अभी पढ़ें – Tata Motors Festive Offers: फेस्टिव सीजन में टाटा की कारों पर मिल रही है भारी छूट, जानें
क्रैश टेस्ट के बाद 5 स्टार हासिल
दोनों एसयूवी ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट के बाद 5 स्टार हासिल किए। Taigun और Kushaq SUVs को पिछले साल दो महीनों के भीतर भारत में लॉन्च किया गया था। ये Skoda Auto Volkswagen India की पहली दो मेड-इन-इंडिया SUV हैं। क्रैश टेस्ट में दोनों एसयूवी को फाइव-स्टार रेटिंग मिली है। कुशाक और टाइगन का निर्माण पुणे, महाराष्ट्र के पास किया जाता है। Kushaq और Taigun, Mahindra की XUV700 और XUV300 की एलीट सूची में शामिल हो गई है। इसके अलावा Tata Motors की नेक्सन और पंच भारत की एकमात्र SUV हैं जिन्होंने Global NCAP में हाई सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
पहली दो कारें
टाइगन और कुशाक भारत की पहली दो कारें हैं जिनका GlobalNCAP ने अपने नए क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल के तहत परीक्षण किया है। नए नियमों में फ्रंटल और साइड इफेक्ट प्रोटेक्शन असेसमेंट, ईएससी और पेडेस्ट्रीयन सुरक्षा मानक शामिल रहे। टेस्ट की गई दोनों एसयूवी में स्टेंडर्ड फीचर के तहत इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) था।
अभी पढ़ें – आ गए धमाकेदार ऑफर, हुंडई ने इन कारों पर किया 1 लाख तक के डिस्काउंट का ऐलान
वयस्क और बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहतर
क्रैश टेस्ट रिजल्ट के अनुसार, ताइगुन और कुशाक दोनों ने फ्रंटल इम्पेक्ट में स्टेबल स्ट्रक्चरल, वयस्कों के लिए अच्छी पर्याप्त सुरक्षा और साइड इफेक्ट में अच्छा प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर, कुशाक और ताइगुन ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 34 में से लगभग 30 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 42 अंक हासिल किए। इसका अर्थ यह है कि ये कारें इसमें सवार वयस्क और बच्चों की सुरक्षा के लिए काफी बेहतर हैं।
मील का पत्थर
स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया के एमडी और सीईओ पीयूष अरोड़ा ने कहा, यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि हमारे दोनों भारतीय एसयूवी मॉडल ने वैश्विक सुरक्षा मानकों के शिखर को हासिल कर लिया है।”
फॉक्सवैगन टाइगन छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), मल्टी कोलिजन ब्रेकिंग, रियर पार्किंग डिस्टेंस कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, 3-पॉइंट सीट बेल्ट जैसी सेफ्टी सुविधाओं के साथ आती है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines