Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

TVS Orbiter V1: सिर्फ 49,999 रुपये में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलती है 86km की रेंज

TVS Motor Company ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter V1 लॉन्च कर दिया है. इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है, जो Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ आती है.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 12, 2026 16:43
BaaS मॉडल के साथ आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर.

TVS Orbiter V1 Launched: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए TVS ने एक नया और किफायती ऑप्शन पेश किया है. कंपनी ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter V1 लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि इस स्कूटर को Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ पेश किया गया है, जिससे शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है. इस नए स्कूटर का मकसद शहरों में रोजाना आने-जाने वाले लोगों को सस्ता और सुविधाजनक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ऑप्शन देना है.

कीमत और BaaS मॉडल का विकल्प

TVS Orbiter V1 की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है, लेकिन यह कीमत Battery-as-a-Service मॉडल के साथ है. अगर ग्राहक बैटरी को भी स्कूटर के साथ ही खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत 84,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो जाती है. इस कीमत में सरकार की PM e-Drive स्कीम का फायदा भी शामिल है.

---विज्ञापन---

बैटरी और रेंज

नए Orbiter V1 में कंपनी ने 1.8kWh बैटरी पैक दिया है. कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 86 किलोमीटर तक की IDC रेंज दे सकता है. चार्जिंग की बात करें तो इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है.

Orbiter सीरीज में नया वेरिएंट

इस नए मॉडल के आने के बाद Orbiter सीरीज में अब दो वेरिएंट हो गए हैं. पहला Orbiter V1, जिसमें छोटा 1.8kWh बैटरी पैक दिया गया है, और दूसरा Orbiter V2, जिसमें बड़ा 3.1kWh बैटरी पैक मिलता है. V1 वेरिएंट के आने से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले के मुकाबले ज्यादा लोगों की पहुंच में आ गया है.

---विज्ञापन---

शहरों के लिए बनाया गया डिजाइन

TVS ने इस स्कूटर को खास तौर पर शहरों में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया है. इसमें 845mm लंबी फ्लैट सीट दी गई है, जिससे बैठने में आराम मिलता है. इसके साथ 290mm का बड़ा फुटबोर्ड मिलता है, जिससे पैरों के लिए अच्छी जगह मिलती है. इसके अलावा इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें कंपनी के अनुसार दो हेलमेट तक रखे जा सकते हैं.

डिस्प्ले और कनेक्टिविटी फीचर्स

Orbiter V1 में कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें इनकमिंग कॉल अलर्ट जैसी जानकारी दिखाई देती है. यह स्कूटर स्मार्टफोन ऐप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है. इसके जरिए यूजर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, बैटरी स्टेटस और कॉल व SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

सेफ्टी और एडवांस फीचर्स

सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्कूटर में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. इनमें क्रैश और फॉल अलर्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, जियो-फेंसिंग और टाइम-फेंसिंग शामिल हैं. इसके अलावा इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

कैसे काम करती है Battery-as-a-Service

TVS ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में Battery-as-a-Service मॉडल भी शुरू किया है. इस सिस्टम के तहत ग्राहक स्कूटर खरीदते समय बैटरी के लिए पूरी रकम एक साथ नहीं देते. इसके बजाय बैटरी इस्तेमाल के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होता है.

मंथली प्लान और वारंटी का फायदा

कंपनी के अनुसार BaaS प्लान की शुरुआती कीमत 862 रुपये प्रति माह है. इस प्लान में ग्राहकों को 5 साल या 70,000 किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है. साथ ही सब्सक्रिप्शन के दौरान बैटरी इस्तेमाल की कोई तय मासिक सीमा नहीं रखी गई है. इससे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से स्कूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- भारत की वर्ल्ड कप जीत का जश्न! Ola ने पेश किए चैंपियन एडिशन स्कूटर और बाइक, मिला क्रिकेट थीम लुक

First published on: Mar 12, 2026 04:09 PM

TVS
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.