हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इस स्टाइलिश बाइक की कम हो गई कीमत, 220 km/h की टॉप स्पीड और 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, यह बाइक अलॉय व्हील और स्मूथ राइड के लिए हैवी सस्पेंशन पावर के साथ आती है।

विज्ञापन
Triumph Street Triple R

Triumph street triple r price reduced details in hindi: यंगस्टर्स हवा से बातें करने वाली तेज स्पीड बाइक्स पसंद करते हैं। दमदार इंजन में आने वाली इन मोटरसाइकिलों में मस्कुलर लुक्स और सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाजार में एक हाई स्पीड बाइक है triumph street triple r. यह बाइक 220 km/h की टॉप स्पीड जनरेट करती है। अब triumph ने अपने दो स्मार्ट बाइक की कीमतों में कटौती की है।

 

 

Triumph ने अपनी Street Triple R पर 22000 रुपये और RS वेरिएंट पर करीब 14000 रुपये कम किए हैं। इन दोनों धाकड़ बाइक्स में हाई पावर के लिए 765cc का सॉलिड इंजन और हाई स्पीड के लिए 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि triumph street triple r सड़क पर महज 3.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है।

विज्ञापन

 

Street Triple R Key 
Highlights
Engine Capacity 765 cc
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 168 kg
Fuel Tank Capacity 15 litres
Seat Height 826 mm
Max Power 118.4 bhp

 

Triumph Street Triple R स्ट्रीट लुक बाइक

कीमतें कम करने के बाद Street Triple R शुरुआती कीमत 9.95 लाख रुपये एक्स शोरूम और Street Triple RS 11.95 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। Triumph Street Triple R के फीचर्स की बात करें तो ये स्ट्रीट लुक बाइक है, जिसे खास हाई स्पीड और संकरी जगहों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें हाई पिकअप के लिए 118.4 bhp की पावर और 80 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।

 

 

Triumph Street Triple R के फीचर्स

इसमें राइडर की सुरक्षा के लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दी गई है, ये बाइक एंटी- लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की एडिशन सेफ्टी के साथ आती है, जो दोनों टायरों पर फुल कंट्रोल करता है। बाइक का कुल वजन 168 किलोग्राम का है, जिससे इसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर चलाने में दिक्कत नहीं होती है। बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जिससे इसे लॉन्ग रूट पर लेकर सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

 

Triumph Street Triple R के जानें फीचर्स

  • बाइक में ट्विन-पॉड एलईडी हेडलाइट से शॉर्प लुक देती है।
  • बाइक को बेहद आक्रामक डिजाइन दिया गया है।
  • सिंपल हैंडलबार और आरामदायक सीट डिजाइन
  • बाइक में लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो लॉन्ग रूट पर जल्दी से हीट नहीं होता है।
  • इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूथ राइड देता है।
  • बाइक में फुल-एलईडी लाइटिंग और लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम आता है।
  • अलग-अलग स्पीड और माइलेज के लिए 4 मोड (रोड, रेन, स्पोर्ट और राइडर) आते हैं।
  • एलसीडी और TFT डिस्प्ले न्यू जनरेशन स्मार्ट लुक देता है।

 

बाइक में 3 वेरिएंट और 7 कल ऑप्शन 

Triumph Street Triple R का बाजार में Ducati Monster, BMW F 900 R और Kawasaki Z900 से मुकाबला होता है। Ducati Monster 14.62 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है। यह स्पोर्ट्स बाइक है जो 3 वेरिएंट और 7 कल ऑप्शन में अवेलेबल है। डुकाटी मॉन्स्टर में 937cc BS6 जबरदस्त इंजन दिया गया है। इसमें सड़क पर 109.96 bhp की पावर और 93 Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दी गई है। बाइक का का वजन 188 किलोग्राम है और इसका फ्यूल टैंक 14 लीटर का दिया गया है।

 

Monster Key 
Highlights
Engine Capacity 937 cc
Mileage 19 kmpl
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 188 kg
Fuel Tank Capacity 14 litres
Seat Height 820 mm

 

ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

ये भी पढ़ें: Yamaha टू व्हीलर लवर्स की बल्ले-बल्ले, सस्ते में मिल रहे ये 2 स्कूटर, 49 Kmpl की माइलेज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola