Yamaha टू व्हीलर लवर्स की बल्ले-बल्ले, सस्ते में मिल रहे ये 2 स्कूटर, 49 kmpl की माइलेज

यामाहा के स्कूटर में चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। स्कूटर में सामान रखने के लिए 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है। इसमें अलॉय व्हील और सेफ्टी के लिए फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

yamaha ray zr 125

yamaha ray zr 125

Yamaha Scooters under 90000: यामाहा अपने स्कूटर में शार्प फ्रंट लुक और अट्रैक्ट्रिव कलर ऑप्शन देता है। कंपनी के दो स्मार्ट स्कूटर हैं जो 90000 रुपये एक्स शोरूम प्राइस से कम में मिल रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Yamaha Fascino और Yamaha Ray ZR की। ये दोनों एंट्री लेवल स्कूटर हैं और इनमें  125cc का हाई माइलेज इंजन आता है। इनमें यंग जनरेशन के लिए अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

विज्ञापन

Yamaha Fascino में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

इस स्कूटर में एनालॉग ओडोमीटर दिया गया है, जो इसे हाई स्टैंडर्ड लुक्स देता है। लॉन्ग रूट में के लिए इसमें 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है। स्कूटर में हाई पावर 125cc का इंजन दिया गया है, हाई पिकअप के लिए इसमें 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 49 kmpl की हाई माइलेज देता है। स्कूटर का बेस मॉडल 79900 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है।

विज्ञापन
Fascino 125 Key 
Highlights
Engine Capacity 125 cc
Mileage 49 kmpl
Kerb Weight 99 kg
Seat Height 780 mm
Fuel Tank Capacity 5.2 litres
Max Power 8.04 bhp

 

स्कूटर में 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज

Yamaha Fascino 125 में यूएसबी चार्जर और वॉयस असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह हाइब्रिड स्कूटर है, जिसमें एडिशन पावर के लिए इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यामाहा के स्कूटर में चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। स्कूटर में सामान रखने के लिए 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज आता। यामाहा के स्कूटर में अलॉय व्हील और सेफ्टी के लिए फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर सीट पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

विज्ञापन

Yamaha Fascino 125 price, Yamaha Fascino 125 mileage, auto news, scooters inder 80000

Yamaha Fascino में आते हैं ये फीचर्स

  • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है।
  • 780 mm की सीट हाइट दी गई है।
  • डीआरएल लाइट और एनालॉग फ्यूल गेज है।
  • स्कूटर में एलईडी टेल लाइट दी गई हैं।
  • स्कूटर का वजन 99 kg का है।
  • चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और सिंपल हैंडलबार आता है
  • स्कूटर में 12 इंच के टायर साइज मिलते हैं।

 

विज्ञापन

 

Yamaha Ray ZR 125 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम

यह स्कूटर 125सीसी इंजन के साथ आता है, स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और हैजर्ड लैंप फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो दोनों टायरों पर राइडर को फुल कंट्रोल देता है। यह स्कूटर शुरूआती कीमत 85030 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें 9 कलर ऑप्शन और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। यामाहा अपने इस स्कूटर में अलॉय व्हील दिए जा रहे हैं। हाई पावर के लिए इसमें 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm की पीक टॉर्क जनरेट होता है।

विज्ञापन
Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid

 

विज्ञापन

Yamaha Ray ZR 125 में 12-इंच के टायर मिलते हैं।

  • आरामदायक सफर के लिए स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप।
  • डिजिटल कंसोल और स्टार्ट एंड स्टॉप बटन ।
  • इसमें 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है।
  • यह स्कूटर चार वेरिएंट में अवेलेबल है।
  • स्कूटर में 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • साइड स्टैंड और इंजन कट-ऑफ फंक्शन है।
  • स्कूटर में डिस्क ब्रेक और 99 kg का कुल वजन।

 

Ray ZR 125 Key 
Highlights
Engine Capacity 125 cc
Mileage 49 kmpl
Kerb Weight 99 kg
Seat Height 785 mm
Fuel Tank Capacity 5.2 litres
Max Power 8.04 bhp

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ