Toyota Urban Cruiser Taisor: इंडियन कार बाजार में मिड सेगमेंट की एसयूवी और सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की हाई डिमांड रहती है। इस कड़ी में टोयोटा अपनी नई कार Taisor को भारत में लॉन्च करने पर काम कर रही है। यह कार 12 लाख से 16 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलने का अनुमान है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 20 kmpl तक की माइलेज मिलेगी। 2023 Auto Expo में इसे पेश किया गया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी टेस्टिंग करते हुए कैमोफ्लेज के फोटो वायरल हुए थे।
Toyota की SUV सेगमेंट में कूपे कार होगी
Toyota लंबे समय से इस कार का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी Urban Cruiser Hyryder को साउथ अफ्रीका में लॉन्च किया है। जिससे अब भारत में नई कार की उम्मीद बढ़ी है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इंडिया में इस कार को साल 2024 में पेश कर देगी। जानकारी के मुताबिक यह Toyota की SUV सेगमेंट में कूपे कार होगी, जिसमें राइडर की जर्नी के लिए आरामदायक सीट साइज और लग्जरी फीचर्स होंगे। बताया जा रहा है कि यह नई कार की maruti fronx पर आधारित होगी। इससे पहले भी टोयोटा और मारुति एक-दूसरे के सहयोग से गाड़ियां बाजार में उतार चुके हैं। यह बाजार में डिस्कंटीन्यू हो चुकी toyota yaris cross की जगह ले सकती है।
कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार Toyota Urban Cruiser Taisor में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आएंगे। कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। यह कार मल्टी स्पोक डिजाइन अलॉय व्हील, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस कनेक्टिविटी, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आएगी। इस कार में 5 स्पीड और 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आएगी। कार में टर्बो इंजन पर 110ps की पावर और 148 nm का पीक ऑर्क जनरेट होगा।
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
6 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
11 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
15 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
18 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines