Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

नई Fortuner से Electric MPV तक, Toyota लॉन्च करेगी 5 नई 7-सीटर गाड़ियां, यहां देखें डिटेल्स

अगर आप 7-सीटर कार लेने का सोच रहे हैं, तो अभी रुक जाएं! Toyota जल्द ही भारत में एक नहीं, बल्कि कई नई 7-सीटर SUV और MPV लॉन्च करने जा रही है. नई Fortuner, Hyryder 7-सीटर और पहली Electric MPV जानिए पूरी लिस्ट और क्या होगा खास.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Apr 6, 2026 12:01
Toyota जल्द लॉन्च करेगी धांसू गाड़िया! (Photo-Toyota)

Upcoming Toyota Cars in India: अगर आप 7-सीटर SUV या MPV खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. टोयोटा आने वाले महीनों में भारत में कई नए 7-सीटर मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. खास बात यह है कि ये सभी गाड़ियां स्पेस, कम्फर्ट और भरोसे के मामले में मजबूत होंगी, जो फैमिली यूज के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं.

नई जनरेशन Toyota Fortuner

टोयोटा की सबसे पॉपुलर SUV फॉर्च्यूनर का नया जनरेशन मॉडल जल्द आने वाला है. इसे अपडेटेड IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जो Hilux पिकअप ट्रक में भी इस्तेमाल होता है. इस SUV को 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो यह लगभग 35 लाख से 55 लाख रुपये के बीच रह सकती है. नए मॉडल में स्लिम LED हेडलाइट्स, नया ग्रिल, बड़े अलॉय व्हील्स और पूरी तरह मॉडर्न इंटीरियर देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

7-सीटर Urban Cruiser Hyryder

टोयोटा अपनी Urban Cruiser Hyryder का 7-सीटर वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी में है. इसे इस साल दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें इसका लंबा व्हीलबेस और ज्यादा स्पेस नजर आया. इसकी कीमत 15 से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है और इसमें ADAS जैसे नए फीचर्स भी मिल सकते हैं.

Innova Hycross Facelift

टोयोटा अपनी पॉपुलर MPV Innova Hycross का फेसलिफ्ट वर्जन भी लाने की तैयारी कर रही है. इसे 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें नए बंपर, अपडेटेड ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. अंदर की तरफ बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है. इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे.

---विज्ञापन---

Toyota Rumion Facelift

टोयोटा की किफायती 7-सीटर MPV Rumion को भी इस साल अपडेट किया जा सकता है. इसकी लंबाई थोड़ी बढ़ाई जाएगी, जिससे पीछे की सीट और बूट स्पेस बेहतर होगा. इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. इंजन वही 1.5 लीटर पेट्रोल रहेगा, साथ में CNG ऑप्शन भी मिलेगा.

टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPV

टोयोटा जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPV भी लॉन्च कर सकती है, जो Maruti के YMC प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसकी कीमत करीब 22 से 24 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इस EV में 40kWh और 60kWh बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं और एक बार चार्ज करने पर लगभग 450 किमी की रेंज मिल सकती है. डिजाइन में क्लोज्ड ग्रिल और मॉडर्न LED लाइट्स देखने को मिलेंगी.

ये भी पढ़ेंं- नए बॉलीवुड वेरिएंट में आई Hunter 350, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश, जानें क्या मिलेगा खास

First published on: Apr 06, 2026 12:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.