Tata ev cars: टाटा मोटर्स किफायती कीमत में कई इलेक्ट्रिक कार ऑफर करती है। कंपनी की एक सस्ती ईवी कार है Tata Tiago. यह कार शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह हाई टेक कार अलग-अलग वेरिएंट में 250 से लेकर 315 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है।
पांच सीटर कार में मिलते हैं अलॉय व्हील
Tata Tiago ev पांच सीटर कार है, इसमें 19.2 और 24 kWh दो बैटरी पैक मिलते हैं। कंपनी अपनी इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर कर रही है। टाटा की इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार का टॉप मॉडल 12.62 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं। इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।
कार सड़क पर 119 km/h की टॉप स्पीड देती है
Tata Tiago EV में 15A का चार्जर आता है, यह कार छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कार फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जिंग से यह 57 मिनट में करीब 80 फीसदी चार्ज होती है। कार में 73.75 Bhp की हाई पावर जनरेट होती है, यह कार सड़क पर 119 km/h की टॉप स्पीड देती है। कार में आगे और पीछे कुल छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
कार में आते हैं स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
Tata की यह कार स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलती है। कार की रियर सीट पर बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड एंकरेज सिस्टम आता है। कार में चार वेरिएंट अवेलेबल हैं। कार 114Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है, जिससे यह हाई पिकअप देती है। कार में क्रूज कंट्रोल मिलता है।
ये भी पढ़ें: 28 की माइलेज, 7 लाख से कम कीमत, यह है Tata की हाईटेक कार
ये भी पढ़ें: ये है SUV सेगमेंट में सस्ता ऑप्शन, 6 लाख से कम कीमत और 20 Kmpl की माइलेज
संबंधित खबरें
ट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
5 hrs agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
7 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
8 hrs agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
10 hrs agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
2 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
2 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
2 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
2 days agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
3 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines