न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, दो ले चुके हैं संन्यास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहुत जल्द पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. इसे लेकर सभी काफी उत्साहित हैं. टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच गई है. आइए आपको बताते हैं कि भारत के किन बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

IND VS NZ
1 / 6
किन खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन? (Photo: ANI)

IND VS NZ: भारतीय टीम का 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड का दौरा शुरू होने वाला है. टीम वहां पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. शुरुआत टी20 से होगी. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इस बार न्यूजीलैंड फतह करने निकली है. सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा. टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कई भारतीय बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है. कुछ ने तो न्यूजीलैंड की गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाई हैं. यहां हम आपको पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए हैं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव2 / 6

कुछ समय पहले तक भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ही थे. अचानक उन्हें टीम से बाहर कर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया. खैर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्या का नाम पहले नंबर पर है. उन्होंने 14 मैचों में 52.6 की औसत 526 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और 4 अर्धशतक हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 170.22 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. (Photo: ANI)

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा3 / 6

लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में उनका रिकॉर्ड भी बढ़िया रहा है. वो अब टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 मैचों 34.06 की औसत 511 रन बनाए थे. उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए. उनका बेस्ट स्कोर 80 रनों का रहा था. रोहित का स्ट्राइक रेट 141.16 का रहा था. (Photo: ANI)

ईशान किशन

ईशान किशन4 / 6

ईशान किशन मौजूदा समय में भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 मुकाबलों की 12 पारियों में 31 की औसत और 162.44 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बना चुके हैं. किशन इस बार अच्छी बल्लेबाजी कर सूर्या और रोहित से आगे निकल सकते हैं. उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वो अभी तक एक शतक और 2 अर्धशतक मार चुके हैं. (Photo: ANI)

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल5 / 6

केएल राहुल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वो मौजूदा समय में टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनका भी न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बढ़िया रहा है. उन्होंने 8 मैच खेले हैं. उन्होंने 8 पारियों में 46 की औसत और 137.6 की स्ट्राइक रेट से 322 रन बनाए हैं. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 65 रनों का रहा है. (Photo: ANI)

विराट कोहली

विराट कोहली6 / 6

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं. वो टी20 और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं. विराट सिर्फ वनडे मैच ही खेलते हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 मैचों में 311 रन बनाए हैं. उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं. उनका बेस्ट स्कोर 70 रनों का रहा है. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 138.83 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन