मणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को मुख्यमंत्री के घर ले गए स्थानीय, किया विरोध प्रदर्शन

मणिपुर में हिंसा की आग भड़क रही है, जिसकी वजह से सुरक्षा हालात बिगड़ गए हैं. कल रात और आज सुबह हुई दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है.

Manipur violence

मणिपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है. Photo: PTI / X ( @YKhemchandSingh )

मणिपुर में हिंसा की आग भड़क रही है, जिसकी वजह से सुरक्षा हालात बिगड़ गए हैं. कल रात और आज सुबह हुई दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है. इन हत्याओं के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और इंफाल शहर में कामकाज लगभग ठप हो गया है. मणिपुर में जंगल से जलावन की लकड़ियां इकट्ठा कर रहे दो लोगों की संदिग्ध उग्रवादियों ने सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को यहां मुख्यमंत्री आवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

मणिपुर में मई 2023 से जारी हिंसा के विरोध में आक्रोशित स्थानीय लोग शवों के साथ इम्फाल पहुंचे. उन्होंने बाबूपारा में मौजूद मुख्यमंत्री आवास के मेन गेट के बाहर शवों को रख दिया. प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह आवास पर मौजूद थे या नहीं, ये अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले दागे, जिसके बाद शवों को जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (JNIMS) ले जाया गया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास और वहां जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रदर्शनकारियों ने खुरई लामलोंग में सड़क जाम कर दी, जबकि महिलाओं के एक समूह ने इंफाल के इमा मार्केट में विरोध प्रदर्शन किया. घटना के बाद इंफाल भर में बाजार और दुकानें बंद रहीं. आवास के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह घायलों का हालचाल जानने निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ