Twin cylinder Tata cng cars: कम रनिंग कॉस्ट देने के चलते लोग इन दिनों सीएनजी गाड़ियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सीएनजी की गाड़ियों में अकसर लोग सीएनजी सिलेंडर के चलते बूट स्पेस कम होने की शिकायत करते थे। लेकिन अब गाड़ियों में दो सिलेंडर ऑफर किए जा रहे हैं। बाजार में टाटा मोटर्स की ऐसी ही दो सीएनजी गाड़ियां हैं (tata punch, tata altroz) जिनमें सीएनजी के दो सिलेंडर आते हैं। ट्विन सिलेंडर होने के बाद भी इन दोनों गाड़ियों में 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते है।
Tata Punch में 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं
कार में दो ड्राइविंग मोड सिटी और ईको आते हैं, सिटी पर हाई पावर जनरेट होती है, वहीं, ईको हाईवे पर हाई माइलेज निकालने में सपोर्ट करता है। कार में हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार 140 kmph की हाई स्पीड जनरेट करती है और इसमें 88 PS की पावर है। कार में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देती हैं। कार में पावर विंडो और 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। कार का सीएनजी वर्जन 8.24 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। कार में 30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर मिलते हैं, सीएनजी के बाद इसमें 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
Punch में आते हैं ये फीचर्स
- टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिली
- छह एयरबैग और CNG पर 26.99 km/kg की माइलेज
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और मैनुअल ट्रांसमिशन आता है
- रियर सीट पर एसी वेंट और अलॉय व्हील
Tata Altroz में 165 kmph की टॉप स्पीड
Tata Altroz का सीएनजी वर्जन 9.32 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। कार में 1199 cc और 1497 cc दो इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। सीएनजी पर यह कार 26km/kg की माइलेज देती है। हाई स्पीड के लिए कार में 77 bhp की पावर मिलती है, इसकी टॉप स्पीड 165 kmph की है। कार में क्रूज कंट्रोल और सीट बेल्ट रिमांडर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
Altroz में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स
- कार में पेट्रोल और डीजल इंजन भी आता है।
- इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है।
- कार में 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम आता है।
- यह 5 सीटर कार है, जिसमें वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ दी गई है।
- एलईडी डीआरएल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- लेथ्रेट अपहोल्स्ट्री और कूल्ड ग्लोवबॉक्स
- ऑटो हेडलैंप और रिवर्स कैमरा
- रेन सेंसिंग वाइपर और बटन स्टार्ट
- क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जर
अकसर दो सिलेंडर वाली सीएनजी गाड़ियों को लेकर लोगों के सवाल?
सवाल- क्या 2 CNG Cylinder वाली गाड़ियां महंगी होती हैं।
जवाब-नहीं, इनकी कीमत सामान्य सीएनजी कार के बराबर ही होती है।
सवाल- 2 CNG Cylinder वाली गाड़ियों में बूट स्पेस कम मिलता है।
जवाब-नहीं बल्कि बूट स्पेस सिंगल सिलेंडर के मुकाबले बढ़ जाता है।
सवाल- सीएनजी सिलेंडर की लाइफ कितनी होती है।
जवाब-नए सीएनजी सिलेंडर की लाइफ 15 से 20 साल होती है।
सवाल- 60 किलो के सीएनजी सिलेंडर की क्षमता कितनी होती है?
जवाब-60 किलो के सीएनजी सिलेंडर में 30 किलो तक सीएनजी आराम से आ जाती है।
यह भी पढ़ें: 2 CNG सिलेंडर के साथ Maruti Brezza और Fronx होंगी लॉन्च! अब टाटा को मिलेगी कड़ी टक्कर
यह भी पढ़ें: Tata Curvv का क्यों हो रहा है इंतजार? क्या भारत में शुरू होगा सस्ती कूपे कारों का दौर ? जानें
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines