टाटा मोटर्स ने अब अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच को अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर भी उपलब्ध करवा दिया है। खास बात ये है कि CSD कैंटीन से कार खरीदने पर टैक्स में बचत होगी। दरअसल, CSD पर देश जवानों से 28% GST की जगह 14% GST लिया जाता है। ऐसे में गाड़ी की कीमत कम हो जाती है और कार खरीदने पर जवानों का टैक्स में बड़ी बचत होती है। आइये जानते हैं टैक्स कम होने पर CSD पर कितनी बजट होगी।
1.37 लाख रुपये तक की बचत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा पंच प्योर की CSD कीमत 5.60 लाख रुपए है लेकिन सिविल शोरूम पर इसकी कीमत 6 लाख रुपए है। इस तरह वैरिएंट के हिसाब से पंच पर 1.72 लाख का टैक्स बच जाता है। पंच के क्रिएटिव AMT वेरिएंट की CSD कीमत 8.60 लाखरुपये है जबकि इसका नॉर्मल प्राइस 9.72 लाख है, ऐसे में GST कम होने पर इस गाड़ी पर 1.12 लाख रुपये का फायदा होगा वहीं इसके Accomplished AMTकी कीमत वैसे तो 9.02 लाख रुपये है लेकिन GST कम होने पर इसकी कीमत 7.65 लाख रूपये हो गई है जिसकी वजह से इस पर 1.37 लाख रुपये की बचत होगी। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। आइये जानते हैं पंच के फीचर्स और इंजन के बारे में…
इंजन और फीचर्स
टाटा पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन हर तरह के मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है। सेफ्टी के लिए टाटा पंच में 2 एयरबैग्स, ABS+EBD, 15 इंच के टायर्स, इंजन स्टार्ट स्टॉप, 90 डिग्री ओपनिंग डोर्स, सेंट्रल लॉकिंग और टिल्ट स्टेयरिंग जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
क्रैश टेस्ट में पंच को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। छोटी फैमिली के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। पंच की कीमत 6.14 लाख रुपये से शुरू होती है। पंच को आप पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वर्जन में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की नई इलेक्ट्रिक कार में क्या खास? देखें टॉप 5 फीचर्स
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
48 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines