---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

24 की माइलेज देने वाली Tata की इस SUV पर आया 1 लाख का डिस्काउंट, हर महीने हजारों की Sale

Tata की इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। यह हाई स्पीड कार है जिसमें 180 Kmph की टॉप स्पीड निकलती है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा दिया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Tata Nexon dicount details in hindi: टाटा मोटर्स बाजार में कई कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियां ऑफर करता है। इसी कड़ी में कंपनी की हाई सेल कार में से एक है टाटा नेक्सन, अब कंपनी ने अपनी इस कार पर डिस्काउंट ऑफर किया है। आंकड़ों पर गौर करें तो जून 2024 में इस कार की कुल 12066 यूनिट्स की सेल हुई थी। कंपनी का दावा है कि यह कार पेट्रोल पर मैक्सिमम 24.08 kmpl तक की माइलेज देती है।

दरअसल, Tata Nexon बाजार में कुल 11 वेरिएंट ऑफर करता है। कंपनी अब अपने बेस वेरिएंट स्मार्ट पर  16000 और Creative+ S पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। बता दें नेक्सन में इलेक्ट्रिक वर्जन भी आता है। इतना ही नहीं कंपनी अपनी इस कार का सीएनजी वर्जन जल्द ही लेकर आने वाली है। बता दें ये डिस्काउंट ऑफर जुलाई 31 जुलाई 2024 तक लागू है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

Tata Nexon
Car Specifications
Price
Rs. 9.63 Lakh onwards
Mileage
17.01 to 24.08 kmpl
Engine
1199 cc & 1497 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type
Petrol, Diesel & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

---विज्ञापन---

Tata Nexon में 1497 cc का दमदार इंजन

इस कार में 1497 cc का दमदार इंजन आता है। हाई पिकअप के लिए ये इंजन 120hp की पावर और 170Nm की पीक टॉर्क देता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। ये कार एलईडी हेडलैंप और रियर में डिजाइनर टेललाइट बार के साथ मिलती है। यह हाई स्पीड कार है जिसमें 180 Kmph की टॉप स्पीड निकलती है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा दिया जा रहा है। कार का बेस मॉडल 9.63 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Tata Nexon में आते हैं ये फीचर्स

  • कार में अलॉय व्हील दिए गए है, जो इसके लुक्स को बढ़ाते हैं।
  • इसमें 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है।
  • ये कार 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ ऑफर की जा रही है।
  • टाटा की इस कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए जा रहे हैं।
  • कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

 

Maruti Brezza 
Car Specifications
Price
Rs. 10.00 Lakh onwards
Mileage
19.05 to 25.51 kmpl
Engine 1462 cc
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

---विज्ञापन---

Maruti Vitara Brezza पर मिल रहा 25000 रुपये का डिस्काउंट 

टाटा नेक्सन बाजार में Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Renault Kiger, Mahindra XUV300 और Nissan Magnite जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है। Maruti Brezza पर कंपनी 25000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट ऑफर जुलाई 31 जुलाई 2024 तक लागू है  Maruti Brezza में 1462 cc हाई पावर इंजन दिया गया है। इस कार में डुअल टोन और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं और डुअल कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। कार के टॉप मॉडल पर सनरूफ ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि ये कार पेट्रोल इंजन पर 19.05 kmpl की हाई माइलेज जनरेट करती है।

 

---विज्ञापन---

Maruti Brezza में आते हैं ये तगड़े फीचर्स

  • कार में 16-इंच के टायर साइज मिलते हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं।
  • इसमें हेड अप डिस्प्ले का फीचर आता है।
  • कार में छह कलर ऑप्शन और सीएनजी इंजन भी अवेलेबल है।
  • ये कार सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट के साथ आती है।
  • कार में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और रियर सीट पर एसी वेंट मिलते हैं।
  • इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।

 

---विज्ञापन---

 

ये भी पढ़ें: Maruti की इस 5 Seater Car में आखिर ऐसा क्या? जो हर महीने बिक रही हजारों, जानें कीमत

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Skoda की नई SUV कार, 19 की माइलेज, 270 लीटर का बूट स्पेस, जानें कीमत

ये भी पढ़ें: मस्कुलर लुक और 7 Seat, जल्द आ रही Nissan की ये दमदार फोर्थ जनरेशन SUV, देखें वीडियो 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 11, 2024 09:07 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola