मस्कुलर लुक और 7 Seat, जल्द आ रही Nissan की ये दमदार फोर्थ जनरेशन SUV, देखें वीडियो 

Nissan की इस नई कार में 2 लीटर का हाई पावर इंजन मिलेगा। ये कार हाइब्रिड इंजन में भी आ सकती है। यह 7 सीटर कार है, जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है।

Nissan cars

Nissan cars

विज्ञापन

Nissan X-Trail teaser release details in hindi: बाजार में इन दिनों बिग साइज SUV गाड़ियां ज्यादा पसंद की जा रही हैं। यही वजह है कि कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी नई गाड़ियां लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में Nissan अपनी नई X-Trail लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका टीजर लॉन्च किया है। चंद सेकंड के इस टीजर के अनुसार ये कंपनी का फोर्थ जनरेशन मॉडल होगा। टीजर में दिखने में ये कार बेहद बोल्ड और मस्कुलर लग रही है। इसके इंटीरियर को हाई क्लास बनाया गया है। टीजर देखने से पता चला है कि कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, ये कार वायरलेस फोन चार्जर और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ आएगी।

नीचे क्लिक कर देखें Nissan X-Trail का teaser

विज्ञापन

Nissan X-Trail में 2 लीटर का हाई पावर इंजन मिलेगा

ये धांसू कार 2 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। कार में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन मिल सकता है। यह न्यू जनरेशन कार है, जिसे कंपनी हाइब्रिड में ऑफर कर सकती है। बता दें हाइब्रिड में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ बैटरी मिलती है, जिससे रनिंग कॉस्ट कम होती है और पेट्रोल भी बचता है। बता दें हाइब्रिड कार ऑटोमैटिक रूप से कुछ किलोमीटर इलेक्ट्रिक पर चलती है।

 

विज्ञापन

Nissan X-Trail में मिलेंगे ये स्मार्ट फीचर्स

  • वायरलेस एप्पल कारप्ले और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • इसमें शॉर्प एज फ्रंट ग्रिल दी जा सकती हैं।
  • इस बिग साइज कार में 5 और 7 दोनों सीट आप्शन मिलेंगे।
  • इसमें इंटीरियर में डुअल कलर ऑप्शन मिलेगा
  • कार में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलेंगी।

 

Nissan  X-Trail
Fuel Type Petrol
Engine 2000 cc
Seat 7
Power and Torque
204 bhp&305 Nm
DriveTrain AWD

Nissan X-Trail में ऑल व्हील ड्राइव मिलेगा

फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, अनुमान है कि यह कार इस माह के अंत या अगले माह तक पेश कर दी जाएगी। यह कार टू व्हील ड्राइव (2WD) और ऑल व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन में आएगी। AWD से कार के चारों टायरों को एक साथ चलने की पावर मिलती है, जिससे खराब रास्तों, पहाड़ों या कच्ची सड़क पर कार को चलने की हाई पावर मिलती है। इसके अलावा हाई पावर के लिए इस धाकड़ एसयूवी में 204 hp की हाई पावर और 305 Nm का टॉर्क जनरेट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ