Tata Altroz stock clear Discount: टाटा मोटर्स ने मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई i20 को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz को बाजार में उतारा था। इतना ही नहीं कुछ समय पहले कंपनी ने इसका रेसर एडिशन भी लॉन्च किया था। लेकिन बिक्री के मामले में यह कार सफल नहीं हो सकी। Altroz की एक्स–शो रूम कीमत 6,64 लाख रुपये से शुरु होती है। इस महीने अगर आप इस कार को खरीदने की सोच हैं तो जल्दी करें क्योंकि इस पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइये जानते हैं..
Tata Altroz पर एक लाख का डिस्काउंट
टाटा मोटर्स अपनी Altroz की बिक्री को बढ़ाने और स्टॉक (MY24)को क्लियर करने के लिए एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में 85000 का कैश डिस्काउंट और 15000 का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। याद रहे यह डिस्काउंट पुराने मॉडल पर है, नए मॉडल पर फिलहाल किसी भी डिस्काउंट को लेकर कोई जानकारी नही है।
Tata Altroz Racer
Tata Altroz: इंजन और फीचर्स
इंजन की बात करें तो Tata Altroz पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड डुअल क्लच ऑटो (DCA) ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा यह कार CNG में भी उपलब्ध है। एक लीटर में यह कार 18 से 25 km/l का कंबाइंड माइलेज दे सकती है।
ग्राहकों को लुभाने के लिए इस कर का रेसर एडिशन भी बाजार में उतारा जिसमें 1.2 लीटर रेवोट्रोन टर्बो चार्ज इंजन लगा है 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 16 इंच के टायर्स मिलते हैं।
डिजाइन और स्पेस
Tata Altroz का डिजाइन इसका सबसे बड़ा कमजोर पहलू है। इस तरह के डिजाइन भारतीय ग्राहकों को पसंद नहीं आते। फैमिली क्लास तो ऐसे डिजाइन वाली कारों से दूर ही रहते हैं। लेकिन स्पेस की इ कार में कोई कमी नहीं है। क्वालिटी के मामले में भी यह बेस्ट कार कही जा सकती है। अगर आपको यह कार अगर पसंद आती है तो इसके बारे में विचार कर सकते हैं…
यह भी पढ़ें: 15000 से ज्यादा लोगों की पहली पसंद बनी ये सेडान कार, Honda Amaze को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines