Tata Curvv real time driving range: बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज है, हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी नई ईवी कार Tata Curvv को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज पर मैक्सिमम 585 km तक की रेंज देगी। लेकिन क्या कंपनी का दावा सही निकला? इसी को चेक करने के लिए एक ऑटोमोबाइल यूट्यूबर ने इसकी रियल टाइम टेस्टिंग की।
यूट्यूबर ने कार की टेस्टिंग को लेकर बड़े दावे किए हैं। इस वीडियो को कुछ घंटों में ही करीब 87 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो के अनुसार कार को उन्होंने फुल चार्ज के बाद चलाया। रास्ते में उन्हें टूटी सड़कें भी मिलीं, सस्पेंशन की बात करें तो इसका मिलाजुला एक्सपीरियंस रहा। राइड खत्म होते-होते कार के सस्पेंशन में से आवाज आने लगीं। राइडर ने कार चलाते हुए क्रूज कंट्रोल का फीचर भी यूज किया।
ये भी पढ़ें: Hybrid कारों पर UP सरकार का बड़ा फैसला, टैक्स में मिलेगी छूट या नहीं? पढ़ें पूरी खबर…
टॉप स्पीड में आई कमी
कार को औसतन 80 से 85 kmph पर चलाया गया। हालांकि कहीं-कहीं ओवरटेक करने या हाईवे पर ये स्पीड 100 kmph भी टच हुई। इतना ही नहीं कार में ऑल टाइम एसी ऑन रहा है। लास्ट में देखा गया तो ये कार फुल बैटरी पर 400 किलोमीटर से ज्यादा चल सकी। लास्ट में जब बैटरी 5 से 10 फीसदी तक बची थी तो कार की टॉप स्पीड 60 kmph पर आकर रुक गई।
Tata Curvv की कीमत और चार्जिंग टाइम
Tata Curvv फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि ये कार फास्ट चार्जिंग से 15 मिनट के चार्ज पर कुल 150 km तक चलने के लिए चार्ज हो जाएगी। कार को शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में लॉन्च किया गया है। कार का टॉप मॉडल 21.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। फिलहाल कार का केवल ईवी इंजन पेश किया गया है, जल्द ही इसका पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा।
Tata Curvv
500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
Tata Curvv में कंपनी 45kWh और 55kWh दो बैटरी पैक का ऑप्शन दे रही है। कंपनी का दावा है कि ये कार अलग-अलग बैटरी पैक पर 502km से 585km की ड्राइविंग रेंज देगी। कार में तेज स्पीड के लिए 167hp की पावर जनरेट होती है। कार में फिलहाल 5 वेरिएंट पेश किए गए हैं। ये फैमिली कार है, जिसमें 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। ये कार 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ मिल रही है।
12.3 इंच का फ्री-फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में लो एंड टायर हैं, इसमें कंपनी ने 18 इंच के अलॉय व्हील दिए हैं। कार महज 8.6 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इस कार में 12.3 इंच का फ्री-फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में 190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो टूटे रास्तों पर स्मूथ राइड देती है।
ये भी पढ़ें: आज बुक करोगे तो 6 महीने बाद मिलेगी Toyota की ये कार, इस ऑप्शन पर भी डालें नजर
ये भी पढ़ें: Citroen Basalt vs Tata Curvv: इंजन से लेकर डिजाइन में कौन किससे बेहतर?
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
13 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines