सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए और बिक्री को बढ़ाने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर ग्राहकों के लिए नई सर्विस शुरू की है। अब आप सुजुकी की गाड़ियां ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। यह सुविधा 15 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है। अभी यह सुविधा 8 राज्यों में ही मिलेगी। फ्लिप्कार्ट पर सुजुकी एवेनिस, जिक्सर सीरीज और वी-स्ट्रॉम एसएक्स जैसे मॉडल उपलब्ध होंगे। कंपनी के मुताबिक इससे ग्राहकों को अपनी फेवरेट बाइक और स्कूटर खरीदने में आसानी होगी। फ्लिपकार्ट के साथ जुड़कर सुजुकी का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी गाड़ियों के बारे में जानें और उन्हें खरीदें।
इन 8 राज्यों में पहले मिलेगी यह सुविधा
15 अप्रैल 2025 से कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मेघालय और मिजोरम के लोग फ्लिपकार्ट से सुजुकी की गाड़ियां बुक कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर सुजुकी एवेनिस स्कूटर और जिक्सर, जिक्सर एसएफ, जिक्सर 250, जिक्सर एसएफ 250 और वी-स्ट्रॉम एसएक्स मोटरसाइकल मिलेंगी। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है, जो घर बैठे ही नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते इंजन स्टार्ट करने का सही तरीका! एक गलती से सीज हो सकता है इंजन
ऐसे उठा सकते हैं फायदा
फ्लिपकार्ट पर सुजुकी के अलग-अलग मॉडल आपके आसानी से देख सकते हैं। आप अपनी पसंद का मॉडल चुनें और ऑनलाइन ऑर्डर कर दें। इसके बाद सुजुकी डीलरशिप आपको पेपर वर्क के लिए बात करेगी। जब रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, तो आप अपनी नई सुजुकी की गाड़ी ले जा सकते हैं।
इसका मतलब है कि गाड़ी आपके घर तक पहुंच जाएगी। यह बहुत ही सरल तरीका है खरीदारी करने का। फ्लिपकार्ट के साथ हुई इस पार्टनरशिप के जरिये सुजुकी मोटरसाइकल के डिजिटल तरीके से आगे बढ़ने का एक बड़ा कदम है। ऑनलाइन बुकिंग से लोगों को आसानी होगी और समय की भी बचत होगी।
यह भी पढ़ें: Maruti ने बंद किया इस कार का CNG वर्जन, अब सिर्फ Petrol और Hybrid में मिलेगी
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines