---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Comparison: Royal Enfield Classic 350 या नई Honda CB 350, कौन सी बेस्ट?

Royal Enfield Classic 350 VS Honda CB 350: दोनों बाइक्स में डिस्क ब्रेक की सेफ्टी मिलती हैं। इनमें ट्यूबलेस टायर हैं और सीट हाइट सामान्य रखी गई है।

---विज्ञापन---

Royal Enfield Classic 350 VS Honda CB 350: टू व्हीलर बाजार में 350 सीसी इंजन बाइक लॉन्ग रूट्स पर सफर करने वाले राइडर्स की पहली पसंद होती हैं। इनमें मस्कुलर लुक के साथ जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स और कम्फर्ट लेवल मिलता है। इस सेगमेंट में दो शानदार बाइक हैं Royal Enfield Classic 350 और Honda CB 350. होंडा ने बीते दिनों अपनी इस नई बाइक को लॉन्च किया है। जिसके बाद से ही बाइक लवर्स इसका कंपैरिजन रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 से कर रहे हैं। आइए आपको इनके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Royal Enfield Classic 350

इस बाइक में 349 cc का जानदार इंजन मिलता है। बाइक में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है। इसका वजन 195 kg का है। इसका ओडोमीटर एसीडी स्क्रीन के साथ आता है। Royal Enfield Classic 32 kmpl की माइलेज देती है। इस बाइक में एक या दो नहीं कुल 15 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें जानदार BS6 इंजन है जो 805 mm की सीट हाइट के साथ आता है। इस बाइक में 195 kg का वजन है, इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक है, यह लॉन्ग रूट बाइक है, जिसमें बेहद आरामदायक सीट डिजाइन मिलता है। यह शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इसमें 6 वेरिएंट आते हैं और इसमें कर्वी फ्यूल टैंक, स्पिप्ट स्टाइल सीट और साइड स्लग एग्जॉस्ट मिलता है।

---विज्ञापन---

Honda CB350

हाल ही में कंपनी ने अपनी नई बाइक Honda CB350 को लॉन्च किया है। इस बाइक में 350cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। यह रेट्रो लुक बाइक है, जिसमें अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक ऑफर किए जा रहे हैं। यह डैशिंग लुक बाइक शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस बाइक में LED लाइट, गोल हेडलैंप और एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। यह Honda की फ्यूचरिस्टिक लुक बाइक है इसमें स्टाइलिश मैट कलर भी ऑफर किया जा रहा है। यह पांच कलर ऑप्शन में मिल रही है। कंपनी इसमें बंपर ऑफर के साथ 10-साल की वारंटी पैकेज दे रही है। वारंटी और इस पर लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

First published on: Nov 20, 2023 05:37 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola