---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Renault Alpine A290 लॉन्च, स्टाइलिश लुक और जबरदस्त फीचर्स, MG की इस हाई क्लास कार को देगी टक्कर

Renault Alpine A290 में 52 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो करीब 400 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा। यह ऑटोमैटिक कार अलॉय व्हील और 19 इंच के टायर साइज के साथ मिलेगी, कार में सीट बेल्ट रिमांइडर और टच स्क्रीन जैसे एडवांस फीचर्स होंगे।

---विज्ञापन---

Renault Alpine A290 EV Car details in hindi: रेनो अपनी नई ईवी कार लेकर आया है, ग्लोबल मार्केट में इस कार से पर्दा उठाया गया है। यह प्रीमियम लेवल की हाई क्लास कार होगी, जिसमें एडंवास फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस कार का पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने का अनुमान है, जिसके बाद यह साल 2025 के मध्य तक यह भारत में लॉन्च हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, बताया जा रहा है कि यह शुरुआती कीमत 35 लाख रुपये तक एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बाजार में ये अपने प्राइस सेगमेंट में MG ZS EV को टक्कर देगी। यह Audi, BMW, Mercedes, और Volkswagen की प्रीमियम सेगमेंट के मुकाबले की कार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की साल 2030 तक इंडिया समेत ग्लोबल मार्केट में कुल सात इलेक्ट्रिक और अन्य गाड़ियां लॉन्च करने की योजना है, इस लिहाज से यह इंडिया में उसकी पहली ईवी कार हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

Renault Alpine A290 EV Car में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो ड्राइवर को हाई क्लास ड्राइव एक्सपीरियंस देगा। रेनो अपनी इस कार में 10.1 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट ऑफर कर रही, जो इसके इंटीरियर को जबरदस्त लुक देगा। यह हैचबैक सेगमेंट की कार होगी, जो पांच सीट के साथ आएगी। कार के अगले हिस्से में चार्जिंग पॉइंट होगा और यह कार फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। कार में अलॉय व्हील मिलेंगे।

---विज्ञापन---

 

Renault Alpine A290 में आते हैं ये फीचर्स

  • हाई स्पीड कार होगी, 6 सेकंड में 0 से 60kmph की स्पीड पकड़ लेगी।
  • यह हाई पिकअप कार है, जो 215bhp की पावर जनरेट करती है।
  • कार में 52 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो करीब 400 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा।
  • इस कार में 19 इंच के टायर साइज मिलेंगे और यह सीट बेल्ट रिमांइडर के फीचर के साथ आएगी।

MG ZS EV

MG ZS EV

---विज्ञापन---

MG ZS EV को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है

MG ZS EV में सात इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। इस धांसू कार को सेफ्टी के लिए छहएयरबैग दिए गए हैं, कार के टॉप मॉडल में पैनोरेमिक सनरूफ मिलती है, यह सनरूफ ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक जाती है। सनरूफ का बड़ा साइज होने के चलते इसमें से रोशनी अधिक आती है और बाहर का जबरदस्त व्यू मिलता है। इस ईवी कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। हाई स्पीड के लिए इस कार में174.33 Bhp की हाई पावर जनरेट होती है।

 

---विज्ञापन---

MG ZS EV में ये शानदार फीचर्स

  • वायरलेस फोन चार्जर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 461 Km तक चलती है।
  • सामान्य चार्जर से यह कार 16 घंटे में फुल चार्ज होती है।
  • कार में 50.3 kWh पावर की दमदार बैटरी मिलती है।
  • यह कार शुरुआती कीमत 20.13 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है।

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
  • 10.1-inch का टच स्क्रीन इंफोटेंनमेंट सिस्टम
  • कार का टॉप मॉडल 26.57 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है।
  • फास्ट चार्जर से यह कार 60 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
  • कार में Glaze Red, Aurora Silver, Starry Black और Candy White चार कलर ऑप्शन ऑफर कर ही है।
  • यह पांच सीटर कार है, जिसमें ऑटोमेट्रिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • पावर ड्राइवर सीट और 360 डिग्री कैमरा

 

ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV होगी लॉन्च, Mahindra की इस SUV को देगी टक्कर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Kia Carnival का अपडेट वर्जन जल्द होगा लॉन्च, Nissan X-Trail भी इंडिया में आने को तैयार 

First published on: Jun 14, 2024 03:54 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola