iPhone Duo की कीमत में आ जाएंगी ये धांसू कारें, कुछ का दाम तो फोन से भी कम, देख लें लिस्ट

Apple के सबसे महंगे iPhone Duo की कीमत सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. इसके 2TB मॉडल के 4.49 लाख रुपये में भारत में एक नहीं, बल्कि कई नई कारें खरीदी जा सकती हैं. जानिए इस कीमत में कौन-कौन सी कारें आपके गैरेज में आ सकती हैं.

Cars Can buy in price of iPhone Duo.

iPhone Duo की कीमत में खरीद सकते हैं ये कारें. (Image Credit-Apple/AI)

Apple ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo को लॉन्च कर दिया है. फोन का 2TB स्टोरेट वाला वेरिएंट 4.49 लाख रुपये का है. इतनी कीमत सुनकर शायद आपको एक बार सोचना पड़े कि आखिर एक फोन की कीमत में क्या-क्या खरीदा जा सकता है. खास बात य है कि भारत में 4.49 लाख रुपये के आसपास कई एंट्री लेवल कारें मिल जाती हैं. यानी अगर आपर iPhone Duo के टॉप स्टोरेज मॉडल पर खर्च करने का मन बना रह हैं तो इस बजट में मे एक नई कार भी घर ला सकते हैं.

विज्ञापन

इस फोन के बजट में खरीद सकते हैं ये कारें

Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso देश की सबसे किफायती कारों में शामिल है. इसकी कीमत iPhone Duo के 2TB वेरिएंट से काफी कम से शुरू होती है. कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद कार को SUV जैसा लुक दिया गया है. इसमें 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो डुअल जेट और डुअल VVT तकनीक के साथ आता है. माइलेज बेहतर रखने के लिए इसमें आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है.

विज्ञापन

कीमत: 3.49 लाख से 5.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10 लंबे समय से भारत की किफायती और पॉपुलर एंट्री लेवल कारों में शामिल रही है. इसमें 1.0 लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है. कार में 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्श मिलता है. कम खर्च में ज्यादा सफर करने वाले ग्राहकों के लिए इसका कंपनी फिटेड CNG मॉडल भी उपलब्ध है.

विज्ञापन

कीमत: 3.69 लाख से 5.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

Renault Kwid

iPhone Duo के 2TB मॉडल की कीमत के आसपास Renault Kwid भी खरीदी जा सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये हैं. ऑनलाइन ऑफर्स और डीलरशिप डिस्काउंट के बाद यह कार और सस्ती मिल सकती है. Kwid अपने बोल्ड SUV जैसे डिजाइन और अच्छे केबिन की वजह से एंट्री-लेवल सेगमेंट में अपनी जगह बना चुकी है. Renault Kwid में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है.

विज्ञापन

कीमत: 4.53 लाख से 5.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

Tata Tiago

Tata Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये है. हालांकि डीलरशिप डिस्काउंट के बाद इसकी शुरुआती कीमत करीब 4.5 लाख रुपये तक आ सकती है. ऐसे में iPhone Duo के 2TB मॉडल की कीमत के आसपास Tiago का शुरुआती मॉडल खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

कीमत: 4.70 लाख से 8.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

पेट्रोल, CNG और EV का भी ऑप्शन

Tata Tiago की खास बात ये है कि इसमें पेट्रोल और CNG दोनों का ऑप्शन मिलता है. कार में 1.2 लीटर इंजन दिया गया है और इसे मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में भी खरीदा जा सकता है. इसके अलावा Tiago EV का इलेक्ट्रिक वर्जन भी बाजार में मौजूद है और ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये है. यानी iPhone Duo के 2TB मॉडल के 4.49 लाख रुपये के बजट से यह थोड़ी ही ज्यादा है. ऑफर्स के साथ यह कार भी लगभग इसी बजट के आसपास आ सकती है. Celerio खास तौर पर अपने अच्छे माइलेज और आसान सिटी ड्राइविंग के लिए जानी जाती है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है.

कीमत: 4.69 लाख से 6.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

विज्ञापन

फोन या कार, चुनाव आपका

iPhone Duo का 2TB वेरिएंट 4.49 लाख रुपये में आता है, जबकि इसी के आसपास भारत में कई एंट्री लेवल कारों के शुरुआती मॉडल खरीदे जा सकते हैं. इसमें S-Presso, Alto K10, Kwid, Tiago और Celerio जैसे विकल्प दिखते हैं. कहने का सीधा मतलब ये है कि 4.5 लाख रुपये का बजट सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन पर ही नहीं, बल्कि एक नई कार खरीदने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ