Porsche Car: हैदराबाद में तेलुगु प्रोड्यूसर दिल राजू के दामाद अर्चित रेड्डी की 2 करोड़ की लग्जरी पोर्शे कार एक होटल की पार्किंग से चोरी हो गई। पता लगने पर जब हाय तौबा हुई तो जुबली हिल्स पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने आकर जब मामला खंगाला तो चोर हाथ आया।
होटल में जिम करने गए थे
चोर हैदराबाद में ही एक बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी का कर्मचारी निकाला। आरोपी की पहचान साई किरण के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार किरण की मोटी सैलरी है। उसे महंगी गाड़ियों का शौक है। यही वजह थी की उसने पोर्शे कार चोरी की। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि अर्चित रेड्डी होटल में जिम करने गए थे।
कार लेकर रफूचक्कर हो गया
अर्जित से एक गलती हो गई कि वह कार में ही चाबी लगी भूल गए और कार का गेट भी इत्तेफाक से खुला रह गया। जब वह होटल पहुंचे तो इसी बीच किरण किसी काम से वहीं मौजूद था। पोर्शे कार खड़ी देख वह उसे देखने गया। कार में चाबी लगी देखी और उसका दरवाजा भी खुला था तो उसे लालच आ गया। वह बाइक पर होटल गया था वह बाइक छोड होटल से कार लेकर रफूचक्कर हो गया।
पहले भी चोरी की
पार्किंग से बाहर निकलते ही उसके जगह बदलने का अलर्ट अर्जित के मोबाइल पर जारी हुआ। इसके बाद क्या था पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सिग्नलों पर लगे कैमरों से कार की तलाश की। पता लगते ही पुलिस ने कार को बरामद कर किरण को गिरफ्तार किया। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।
4 सीटर SUV कार
Porsche में अलग-अलग वेरिएंट आते हैं। अगर इसके Cayenne की बात करें तो यह 4 सीटर SUV कार है। यह कार 1.36 करोड़ एक्स शोरूम में आती है। कार 2894 cc का इंजन है। यह धाकड़ इंजन सिंगल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। Cayenne 13 कलर ऑप्शन में आती है।
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 hr agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
8 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines