भारत में सेकंड हैंड कारों कारों की डिमांड कभी कम नहीं होती। यह मार्केट ऐसे लोगों को टारगेट करता है जिनका बजट नई कार खरीदने का नहीं होता और कम बजट में एक पुरानी कार खरीदना चाहते हैं। लेकिन जितना आसान एक नई कार खरीदना होता है उतना ही सिर दर्द एक पूरानी कार खरीदते समय होता है। कई बार देखने में आता है कि लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं और लाखों का नुकसान उन्हें होता है। लेकिन अगर थोड़ी सावधानी से पुरानी कार खरीदी जाये तो बेहतर डील मिल सकती है। अगर आपका भी इरादा कुछ ऐसा ही है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप पुरानी कार में बेहतर डील प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे पहले कार के पूरे पेपर्स देखें
जो भी पुरानी कार आप खरीदने जा रहे हैं उसके सभी पेपर्स ठीक से देख लें। आपको गाड़ी की RC, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पेपर्स को ठीक से चेक करना होगा। इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस ट्रैक करें। ध्यान रहे सभी पेपर्स ओरिजिनल ही देखें, फोटो कॉपी, या मोबाइल में पेपर्स न देखें, यह धोखा हो सकता है।
गाड़ी स्टार्ट करें और चलाकर देखें
गाड़ी स्टार्ट करें, उसके बाद बोनट पर हाथ रखें और टेम्प्रेचर चेक करें। अगर कार का टेम्प्रेचर नॉर्मल हैं तो कोई बात नहीं लियन अगर यह बहुत ज्यादा है तो ऐसी कार की ड्राइव न ले और डील आगे न बढ़ाए। यह भी देख लें कि वाइब्रेशन की दिक्कत तो नही है… यदि ऐसा कुछ लगे तो डील न करें और सब नॉर्मल है तो आगे बढ़ें। इतना ही नहीं गाड़ी की एक छोटी की ड्राइव जरूर लें।
स्टीयरिंग व्हील के साथ धुंए को चेक करें
गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील को भी ध्यान से चेक करें, अगर इसमें वाइब्रेशन की शिकायत या एक तरफ ज्यादा भागने लगे तो समझ जाना कि गाड़ी ठीक नहीं है। इसके अलावा गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुंए के रंग पर ध्यान दें। यदि धुंए का रंग नीला, काला है तो यह इस बात का संकेत है कि इंजन में कोई खराबी है। इसके अलावा इंजन में ऑयल लीकेज की समस्या भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 6 लाख से कम में 34km का माइलेज देने वाली ये हैं सबसे किफायती CNG कारें
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
16 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
19 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
22 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines