6 लाख से कम में 34km का माइलेज देने वाली ये हैं सबसे किफायती CNG कारें

अगर आप रोजाना कार से ट्रैवल करते हैं और आना-जाना जाना 50 किलोमीटर से भी ज्यादा है तो आपको CNG कार के बारे में विचार करने की जरूरत है। यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं।

CNG Cars
विज्ञापन

देश में CNG कारों की मांग में कोई कमी नहीं आई है। दरअसल CNG अभी तक सबसे सस्ता ईंधन है। जो लोग रोजाना कार से 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा ट्रैवल करते हैं उनके लिए तो CNG बेस्ट ऑप्शन है।  इसलिए कार बाजार में सस्ती CNG कारों की डिमांड तेज हो रही है। वहीं पेट्रोल-डीजल कारें महंगी पड़ती हैं क्योंकि इनकी रनिंग कॉस्ट ज्यादा ही रहती है। अगर आप एक ऐसी ही किफायती CNG कार की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट मॉडल लेकर आए हैं तो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Maruti ALto K10 CNG

  • कीमत: 5.89 लाख से शुरू

मारुति सुजुकी की ALto K10 CNG एक किफायती कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.89 लाख से शुरू होती है। डेली यूज़ के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। इस कार में स्पेस आपको अच्छा नहीं मिलेगा और ना ही यह आरामदायक है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। CNG मोड पर यह 33.85 km की माइलेज देने का वादा करती है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और 6 एयरबैग्स मिलते हैं। इस कार के साथ मारुति सुजुकी का भरोसा मिलता है।

विज्ञापन

Tata Tiago iCNG

  • कीमत: 5.99 लाख से शुरू

टाटा टियागो CNG एक मजबूत और शानदार CNG कार है। इसमें  बढ़िया स्पेस मिलता है। इस कार को पेट्रोल और CNG ऑप्शन में ख़रीदा जा सकता है। इंजन की बात करें तो कार में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो CNG मोड पर 73hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह कार 26.49km/kg की माइलेज ऑफर करती है। कार की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Wagon-R CNG

  • कीमत: 6.54 लाख से शुरू

अगर आप थोड़ा सा बजट बढ़ा सकते हैं तो 6.54 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में आपको मारुति सुजुकी वैगन-आर CNG मिल जाएगी। यह कार अपने बढ़िया स्पेस के लिए जानी जाती है। वैगन-आर में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 34.43 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। कार की कीमत 6.54 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ