दबंगों की पहली पसंद Fortuner को पटखनी देने आ गई Nissan की यह SUV कार, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

nissan x-trail
Edited By Amit Kasana

nissan x-trail
SUV Cars: Nissan इंडियन कार मार्केट में कम कीमत में अधिक फीचर्स वाली कार देने के लिए जानी जानी है। इसी कड़ी में कंपनी अपने नई SUV Car Nissan X-Trail बाजार में लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी की full-size SUV कार है।
Nissan X-Trail में 1.5- लीटर का टर्बों पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह दमदार इंजन 163 PS की पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। कार में बड़ा 12.3 inch का टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम होगा। Nissan X-Trail में डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड फ्रंट सीट्स और आठ-तरफ़ एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलेंगी।

nissan x-trail
स्टेटस सिंबल का प्रतीक बनने वाली यह कार मार्केट में सीधे तौर पर Toyota Fortuner और Mg Gloster जैसी कारों को टक्कर देगी। यह दोनों कारें मार्केट में स्टेटस सिंबल और दबंगों की कारें मानी जाती हैं। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
अनुमान है कि यह मई 2023 में लॉन्च हो सकती है। यह शुरूआती कीमत 40 lakh एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी। सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS), डिपार्चर वार्निंग, ट्रैफ़िक साइन रिकग्निशन, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलेगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: