---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

MG की नई Majestor लॉन्च, 10 ऑफ-रोड मोड्स और Massage Seats से लैस, इतनी है कीमत

MG ने भारत में अपनी नई प्रीमियम SUV Majestor लॉन्च कर दी है. ये D+ सेगमेंट SUV दमदार डीजल इंजन, 10 ऑफ-रोड मोड्स, Level-2 ADAS और लग्जरी फीचर्स के साथ आई है. कंपनी का दावा है कि यह SUV सीधे Toyota Fortuner जैसी गाड़ियों को चुनौती देगी.

---विज्ञापन---

भारतीय SUV बाजार में प्रीमियम और बड़ी गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. इसी को देखते हुए JSW MG Motor India ने अपनी नई MG Majestor 4X2 ऑटोमैटिक SUV लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 40.99 लाख रुपये रखी है. खास बात यह है कि यह SUV 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन में उपलब्ध होगी. MG इसे भारत की पहली D+ SUV बता रही है. लॉन्च के साथ ही इसकी बुकिंग ऑनलाइन और अधिकृत डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है.

भारत की पहली D+ SUV होने का दावा

MG Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि MG Majestor कंपनी के पोर्टफोलियो में एक बड़ा और प्रीमियम एडिशन है. उनके मुताबिक यह SUV दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कम्फर्ट, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर भरोसे का कॉम्बिनेशन लेकर आई है. कंपनी का कहना है कि यह SUV खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो बड़ी फैमिली SUV में लग्जरी और ऑफ-रोडिंग दोनों चाहते हैं.

---विज्ञापन---

MG Shield प्रोग्राम के साथ मिलेगा खास फायदा

कंपनी इस SUV के साथ MG Shield ओनरशिप प्रोग्राम भी दे रही है. इसके तहत ग्राहकों को 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 3 लेबर-फ्री सर्विस मिलेगी. इसके अलावा MG ग्राहकों को 70% तक के बायबैक वैल्यू वाला एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम भी ऑफर कर रही है. MG Majestor का प्रोडक्शन गुजरात के हलोल प्लांट में शुरू हो चुका है. फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग 41 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर की जा रही है.

दमदार इंजन और शानदार ऑफ-रोड क्षमता

MG Majestor में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 215.5 PS की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. SUV में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है और यह 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी.

---विज्ञापन---

ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें एडवांस 4WD सिस्टम मिलता है, जिसमें 10 ऑफ-रोड मोड्स और Crawl Control Mode दिया गया है. Auto Mode में यह SUV सामान्य स्थिति में 2WD पर चलती है और जरूरत पड़ने पर खुद 4WD मोड में शिफ्ट हो जाती है.

सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे डिफरेंशियल लॉक

MG का दावा है कि Majestor अपने सेगमेंट की पहली SUV है, जिसमें फ्रंट, रियर और सेंटर डिफरेंशियल लॉक दिए गए हैं. इसके अलावा SUV में 219mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 810mm की वॉटर वेडिंग क्षमता दी गई है, जिससे यह खराब रास्तों और पानी भरे इलाकों में भी आसानी से चल सकेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-500KM+ रेंज वाली 7-सीटर EVs की एंट्री! Maruti से Tata तक लाने वाली हैं फैमिली के लिए धांसू इलेक्ट्रिक कारें

डिजाइन में दिखेगा प्रीमियम और मस्कुलर लुक

MG Majestor का आकार काफी बड़ा रखा गया है. इसकी लंबाई 5046mm, चौड़ाई 2016mm और ऊंचाई 1870mm है. वहीं इसका व्हीलबेस 2950mm का है. SUV के एक्सटीरियर में Mosaic Matrix ग्रिल, Dragon Eyes DRLs, Tri-Beam हेडलैंप, कनेक्टेड LED टेललैंप और 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसका डिजाइन काफी बोल्ड और प्रीमियम नजर आता है.

---विज्ञापन---

केबिन में मिलेंगे लग्जरी फीचर्स

MG Majestor के इंटीरियर को भी बेहद प्रीमियम बनाया गया है. इसमें वेंटिलेटेड और मसाज फ्रंट सीट्स, ड्राइवर मेमोरी फंक्शन, वेलकम फीचर और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है. SUV में ड्यूल वायरलेस चार्जर और 220V पावर आउटलेट भी मिलता है. इसके अलावा इसमें ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 12-स्पीकर JBL सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है, जो केबिन एक्सपीरियंस को और शानदार बनाता है.

सेफ्टी फीचर्स में भी काफी आगे

सुरक्षा के लिए MG Majestor में Level 2 ADAS, 360-डिग्री HD कैमरा, ESP, ABS, EBD, TCS और RMI जैसे फीचर्स दिए गए हैं. SUV को Pearl White, Concrete Grey, Metal Black और Metal Ash जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.

---विज्ञापन---

इन SUVs को देगी चुनौती

भारतीय बाजार में MG Majestor का मुकाबला Toyota Fortuner, Jeep Meridian, Skoda Kodiaq और Nissan X-Trail जैसी प्रीमियम SUVs से होगा. बड़ी साइज, पावरफुल इंजन और हाई-टेक फीचर्स के दम पर यह SUV प्रीमियम SUV सेगमेंट में बड़ा मुकाबला खड़ा कर सकती है.

ये भी पढ़ें- Tata Tiago iCNG नया टीजर जारी, पहली बार मिलेगा ये खास फीचर, कल उठेगा कीमत से पर्दा

---विज्ञापन---
First published on: May 27, 2026 02:29 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola