---विज्ञापन---

ऑटो

हो गया खुलासा! इस दिन लॉन्च होगी Nissan Gravite, जानिए क्या होगी इसकी सबसे बड़ी खासियत

निसान इंडिया भारतीय बाजार में बड़ा दांव खेलने जा रही है. इसके लिए कंपनी ने Nissan Gravite MPV की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है, जो कंपनी की लाइनअप को नया मोड़ दे सकती है. दमदार लुक, 7-सीटर ऑप्शन और किफायती पेट्रोल इंजन के साथ यह MPV सीधे फैमिली कार सेगमेंट को टारगेट करेगी.

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 4, 2026 13:07
Nissan Gravite
इस दिन लॉन्च होगी Nissan Gravite.

Nissan Gravite Launch Date: निसान इंडिया भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की तैयारी में है. लंबे इंतजार के बाद कंपनी अपनी नई MPV Nissan Gravite को लॉन्च करने जा रही है. यह कार न सिर्फ निसान की प्रोडक्ट लाइनअप को बड़ा करेगी, बल्कि MPV सेगमेंट में भी नई हलचल पैदा कर सकती है. Gravite के साथ निसान आने वाले सालों में कई नए मॉडल उतारने की योजना पर काम कर रही है.

17 फरवरी को होगा Nissan Gravite का डेब्यू

निसान इंडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Nissan Gravite MPV भारतीय बाजार में 17 फरवरी को पेश की जाएगी. पहले इस मॉडल को 21 जनवरी को लॉन्च किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसका कार्यक्रम टाल दिया गया. इससे पहले निसान की आने वाली मिड-साइज SUV Tekton का अनावरण भी टाल दिया गया था. Gravite के लॉन्च के साथ निसान अपनी प्रोडक्ट रेंज को धीरे-धीरे विस्तार देने जा रही है. Gravite के बाद कंपनी Tekton SUV को पेश करेगी, जबकि 2027 में एक नई 7-सीटर SUV लाने की योजना है. अभी तक भारतीय बाजार में निसान सिर्फ Magnite के जरिए ही मौजूद रही है.

---विज्ञापन---

एक्सटीरियर डिजाइन की पहली झलक

---विज्ञापन---

हालांकि Gravite का पूरा डिजाइन सामने नहीं आया है, लेकिन कंपनी ने इसकी झलक जरूर दिखाई है. इसमें निसान की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है. फ्रंट में नया ग्रिल, बीच में निसान लोगो और क्रोम फिनिश दी गई है. नए हेडलैंप डिजाइन और बोनट पर दिया गया स्कूप जैसा एलिमेंट इसे दमदार लुक देता है.

इंटीरियर में क्या हो सकता है खास

Gravite के केबिन से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि इसमें बिल्कुल नया डैशबोर्ड लेआउट और अलग-अलग मटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा. कुछ फीचर्स Renault Triber से मिलते-जुलते हो सकते हैं. यह MPV तीन रो सीटिंग के साथ आ सकती है, जिसमें 5, 6 और 7-सीटर का विकल्प मिलेगा.

संभावित फीचर्स की लिस्ट

फीचर्स की बात करें तो Gravite में 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज और दूसरी रो की स्लाइड व रीक्लाइन सीट्स मिलने की उम्मीद है.

इंजन और ट्रांसमिशन

Nissan Gravite में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 72 hp की पावर और 96 Nm टॉर्क जनरेट करेगा. इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है. हालांकि ड्राइविंग को बेहतर बनाने के लिए निसान इंजन या गियरबॉक्स में हल्के बदलाव कर सकती है, लेकिन बेस मैकेनिकल सेटअप वही रहेगा.

Nissan Gravite का लॉन्च निसान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. अगर कीमत और फीचर्स का संतुलन सही रहा, तो यह MPV सेगमेंट में कंपनी को नई पहचान दिला सकती है.

ये भी पढ़ें- 200 ट्रिप पूरी? घबराएं नहीं, मिनटों में फिर चालू होगा FASTag Annual Pass, जानिए कैसे करें री-एक्टिवेट

First published on: Feb 04, 2026 01:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.