Renault Duster Update: भारत में काफी लम्बे समय से नई Renault Duster का इंताजर किया जा रहा है। लगातार इसके वीडियो लीक हो रहे हैं। टेस्टिंग के दौरान भी इस गाड़ी को कई बार देखा जा चुका है। अपने समय में नंबर वन पर रह चुकी डस्टर के लिए लोगों का दिल आज भी धड़कता है। लेकिन डस्टर फैन्स के लिए बुरी खबर है… फिलहाल भारत में इस गाड़ी का लॉन्च टल गया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी नई डस्टर को ऑटो एक्सपो 2025 में पेश कर सकती है। लेकिन इसके लॉन्च और बिक्री के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना भी पड़ सकता है। वहीं इस साल कंपनी Triber और Kiger के Facelift मॉडल भी लॉन्च करेगी।
Renault Duster में देरी
नई डस्टर के भारत में लॉन्च होने में अभी और देर लगने वाली है। नई जेनरेशन Renault Duster को इस साल भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसके पहले उम्मीद लगाईं जा रही थी कि कंपनी इस नए मॉडल को इस साल लॉन्च करेगी। लेकिन अब सोर्स के मुताबिक नई डस्टर इस साल एक अंत तक या फिर 2026 में लॉन्च की जा सकती है। माना जा रहा है कि लॉन्च से पहले कंपनी इस कार से पर्दा उठा सकती है। आपको बात दें कि साल 2012 में डस्टर को लाया गया था बाद में इसे बंद का दिया गया था।
Triber और Kiger के Facelift
जानकारी के मुताबिक इस साल Renault की तरफ से Triber और Kiger के Facelift मॉडल आ सकते हैं। ऑटो एक्सपो 2025 में इन दोनों गाड़ियों से पर्सा उठ सकता है। दोनों मॉडल के डिजाइन और एक्सटीरियर में काफी नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इनमें नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा। लेकिन इनके इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।
इनसे है मुकाबला
नई Kiger का सीधा मुकाबला भारत में मौजूदा Maruti Ertiga और Kia Carens जैसी फैमिली कार्स से होगा। इसके अलावा कंपनी की Kiger अपने नए अवतार में Tata Punch, Nissan Magnite, Kia Sonet और Hundai Exter से होगा। नए फीचर्स के साथ आने वाली नई Kiger की कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Grand i10 Nios, Venue और Verna के नए वेरिनेट हुए लॉन्च, नए फीचर्स के साथ इतनी है कीमत
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
3 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines