New Maruti Dzire launches: कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की नई Dzire फेसलिफ्ट को भारत में 4 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है । लगातार इस नए मॉडल को लेकर खबरें आ रही हैं। हर कोई इसके लॉन्च को लेकर उत्साहित है। इस बार नई डिजायर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को जगह मिल सकती है। डिजायर मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि मौजूदा डिजायर की तुलना में नई डिजायर कितनी अलग होगी।
मौजूदा डिजायर की तुलना में नई डिजायर कितनी अलग होगी!
नया इंजन, ज्यादा माइलेज
नई डिजायर मौजूदा डिजायर की तुलना में ज्यादा एडवांस और बेस्ट इन क्लास इंजन के साथ आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार नए मॉडल में नया Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा जो करीब 82 hp और 112 Nm का टॉर्क ऑफर करेगा। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस होगा।
यही इंजन इस समय नई स्विफ्ट में भी लगा हुआ है।स्विफ्ट में यह इंजन 26kmpl की माइलेज ऑफर करता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यही इंजन डिजायर में लगने के बाद करीब 25km से 27kmpl तक की माइलेज ऑफर कर सकता है।
CNG में आएगी नई डिजायर!
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई डिजायर को CNG में लाने की योजना पर काम कर रही है। सोर्स के मुताबिक नई डिजायर CNG मोड पर 30km/kg तक की माइलेज ऑफर कर सकती है। लेकिन जहां टाटा अपनी कारों में Twin CNG टैंक ऑफर कर रही है तो वहीं मारुति सुजुकी अभी भी एक बड़ा CNG टैंक अपनी कारों शामिल कर रही है।
6 एयरबैग्स और ADAS फीचर्स
मारुति सुजुकी नई डिजायर में सेफ्टी पर पूरा फोकस करेगी। नए मॉडल में पहली बार 6 एयरबैग्स देखने को मिलेंगे। नई डिजायर में ADAS (Advanced Driving Assistance Systems) सेफ्टी फीचर्स मिल सकता है। पहली बार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा नए मॉडल में सनरूफ को भी जगह मिल सकती है।
महंगी होगी नई डिजायर
मौजूदा समय डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में नए मॉडल में एक्स्ट्रा और एडवांस्ड फीचर्स को की वजह से इसकी कीमत सोर्स के मुताबिक नए मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रह सकती है । भारत में इस कार का सीधा मुकाबला होंडा अमेज और हुंडई AURA से होगा।
यह भी पढ़ें: Sunroof वाली कारों के 7 बड़े नुकसान, बच्चों के लिए खतरनाक
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
14 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
16 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
17 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
19 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines