हिंदी न्यूज़/ऑटो/Fortuner की टेंशन बढ़ाने आ गई MG Majestor! कंपनी की सबसे बड़ी SUV लॉन्च, मसाज सीट्स जैसे धांसू फीचर्स से लैस
ऑटो
Fortuner की टेंशन बढ़ाने आ गई MG Majestor! कंपनी की सबसे बड़ी SUV लॉन्च, मसाज सीट्स जैसे धांसू फीचर्स से लैस
MG Motor ने भारत में अपनी अब तक की सबसे बड़ी और प्रीमियम SUV Majestor लॉन्च कर दी है. दमदार 2.0L ट्विन टर्बो इंजन, Level 2 ADAS, मसाज सीट्स और बोल्ड डिजाइन के साथ यह SUV सीधे Fortuner जैसी दिग्गजों को चुनौती देने आ गई है. साइज, फीचर्स और रोड प्रेजेंस के मामले में यह D+ सेगमेंट का नया गेमचेंजर साबित हो सकती है.
MG Majestor India Launch: MG Motor India ने 12 फरवरी 2026 को अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है. यह नई SUV साइज और सेगमेंट के मामले में MG Gloster से भी बड़ी है और D+ सेगमेंट में कंपनी की सबसे प्रीमियम और सबसे बड़ी पेशकश बन गई है. नई MG Majestor भारतीय बाजार में पहले से मौजूद कई लोकप्रिय फुल-साइज SUVs को सीधी चुनौती देगी. इसमें Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और Nissan X-Trail जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
Auto Expo में दिखी थी पहली झलक
MG Majestor को पहली बार Auto Expo 2025 में प्रदर्शित किया गया था. अब इसे आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार दिया गया है. इस SUV में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो Gloster में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसे रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) दोनों विकल्पों के साथ पेश किए जाने की संभावना है.
प्रीमियम और हाई-टेक इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो MG Majestor में कई एडवांस और लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है. इसके अलावा फ्रंट सीट्स में हीटिंग और मसाज फंक्शन दिया गया है. सुरक्षा के लिए इसमें Level 2 ADAS जैसे एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स भी शामिल हैं.
डिजाइन के मामले में MG Majestor का लुक काफी मस्कुलर और प्रीमियम है. इसके फ्रंट में मैट्रिक्स-स्टाइल ग्रिल, आकर्षक LED DRLs और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जो इसे सड़क पर एक मजबूत और अलग पहचान देता है. कुल मिलाकर, यह SUV स्टाइल, साइज और फीचर्स के मामले में एक दमदार पैकेज के रूप में सामने आई है.
कितनी है कीमत?
MG Majestor 7-सीटर SUV को चार आकर्षक रंग विकल्पों और दो अलग-अलग सीटिंग लेआउट के साथ पेश किया जाएगा. MG ने पुष्टि की है कि Majestor की बुकिंग अब पूरे भारत में 41,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो गई है. इस SUV की आधिकारिक कीमत का ऐलान अप्रैल 2026 में किया जाएगा, जबकि इसकी डिलीवरी मई से शुरू होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Toyota Fortuner को टक्कर देने वाली यह SUV, MG Gloster से थोड़ी महंगी हो सकती है और इसकी कीमत करीब 40 लाख से 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है.

---विज्ञापन---

दमदार और बोल्ड एक्सटीरियर डिजाइन