---विज्ञापन---

ऑटो

Fortuner की टेंशन बढ़ाने आ रही MG Majestor, कल खुलेगा कीमत का राज, लॉन्च से पहले जानें क्या है खास

MG की नई फ्लैगशिप SUV Majestor 12 फरवरी को लॉन्च होने जा रही है और इसे सीधे Fortuner Legender को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है. दमदार लुक, प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल डीजल इंजन के साथ यह SUV D+ सेगमेंट का गेम बदल सकती है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या इसकी कीमत Fortuner की बादशाहत को चुनौती दे पाएगी?

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 11, 2026 15:00
MG Majestor
12 फरवरी को एंट्री करेगी MG Majestor.

MG Majestor Launch: भारत के प्रीमियम SUV बाजार में मुकाबला अब और भी दिलचस्प होने वाला है. JSW MG Motor India अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor की कीमतों का ऐलान 12 फरवरी को करने जा रही है. Auto Expo 2025 में पहली बार दिखाई गई यह बड़ी और दमदार SUV सीधे Toyota Fortuner Legender जैसी लोकप्रिय गाड़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार है. आकार, फीचर्स और ताकत तीनों के दम पर MG इस बार प्रीमियम D+ SUV सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है.

MG Majestor कंपनी की अब तक की सबसे प्रीमियम और बड़ी SUV मानी जा रही है. इसे Gloster से ऊपर रखा गया है और इसका लक्ष्य उन ग्राहकों को आकर्षित करना है जो बड़ी, लग्ज़री और पावरफुल SUV की तलाश में हैं. 12 फरवरी को कीमत सामने आने के बाद ही साफ होगा कि यह बाजार में कितना बड़ा असर डालती है.

---विज्ञापन---

दमदार और बोल्ड एक्सटीरियर डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Majestor काफी मजबूत और आकर्षक लुक के साथ आती है. इसमें बड़ा मैट्रिक्स-स्टाइल ग्रिल, स्प्लिट हेडलैम्प और शार्प LED DRLs दिए गए हैं. उभरा हुआ बोनट, चौड़े व्हील आर्च और 19-इंच अलॉय व्हील इसकी रोड प्रेजेंस को और बेहतर बनाते हैं. ब्लैक-आउट पिलर्स, रूफ रेल्स, स्किड प्लेट्स और ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स इसे रग्ड के साथ प्रीमियम फील देते हैं.

ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर बनी फुल-साइज SUV

---विज्ञापन---

MG Majestor को Maxus D90 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो पहले से कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस्तेमाल हो रहा है. इसके डिजाइन और साइज में भी वही ग्लोबल अपील दिखाई देती है. भारत में टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल देखा गया था, प्रोडक्शन वर्जन काफी हद तक उसी जैसा है.

केबिन में मिलेंगे लग्जरी और टेक्नोलॉजी फीचर्स

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इंटीरियर की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन मिलेंगी एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. SUV में Level-2 ADAS और हीटिंग व मसाज फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स भी दिए जाने की संभावना है.

पावरफुल इंजन और ड्राइव विकल्प

MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 213bhp की पावर और 478Nm का टॉर्क देगा. इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा. ग्राहकों के लिए रियर-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव दोनों विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं, जिससे यह शहर और ऑफ-रोड दोनों जगह बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी.

इन SUVs से होगा सीधा मुकाबला

साइज, फीचर्स और दमदार डीजल इंजन के साथ MG Majestor प्रीमियम SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और कड़ा करने वाली है. इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender के अलावा Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और Nissan X-Trail जैसी SUVs से होगा. अब सबकी नजर इसकी कीमत पर है, जो तय करेगी कि यह बाजार में कितना बड़ा गेम-चेंजर साबित होती है.

ये भी पढ़ें- गर्मी आने से पहले चेक कर लें कार का AC, ये बातें न करें नजरअंदाज

First published on: Feb 11, 2026 02:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.