Mahindra BE 6 Batman Edition की रीएंट्री, सिर्फ 1 दिन के लिए खुलेगी बुकिंग, जानें डिटेल्स

Mahindra की खास इलेक्ट्रिक SUV BE 6 Batman Edition एक बार फिर चर्चा में है. पहले इसकी 999 यूनिट्स महज 135 सेकंड में बिक गई थीं. अब कंपनी फैंस की भारी मांग के इसको सिर्फ एक दिन के लिए इसकी बुकिंग फिर से खोलने जा रही है.

BE6

Mahindra BE 6 Batman Edition की वापसी.

Mahindra BE 6 Batman Edition Re-Launched: महिंद्रा की खास इलेक्ट्रिक SUV BE 6 Batman Edition ने लॉन्च के समय ही जबरदस्त चर्चा बटोरी थी. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी ने जितनी यूनिट्स बिक्री के लिए निकाली थीं, वे कुछ ही सेकंड में खत्म हो गई थीं. अब फैंस की भारी मांग और सोशल मीडिया पर मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद महिंद्रा इस स्पेशल एडिशन को फिर से लेकर आ रही है. कंपनी ने ऐलान किया है कि इस कार की बुकिंग एक बार फिर खुलेगी, लेकिन सिर्फ एक दिन के लिए.

विज्ञापन

10 मार्च को फिर खुलेगी बुकिंग

महिंद्रा ने पुष्टि की है कि BE 6 Batman Edition की बुकिंग 10 मार्च 2026 को दोबारा शुरू की जाएगी. यह बुकिंग केवल एक दिन के लिए उपलब्ध रहेगी. कंपनी के मुताबिक इस नए बैच की डिलीवरी 10 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी जाएगी. पहले बैच की तरह इस बार भी सीमित यूनिट्स उपलब्ध रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कीमत और पहले बैच की जबरदस्त डिमांड

Mahindra BE 6 Batman Edition को पहली बार अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी. यह स्पेशल एडिशन महिंद्रा और Warner Bros. के DC Comics के सहयोग से तैयार किया गया था. शुरुआत में कंपनी ने इसकी केवल 300 यूनिट्स बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन जबरदस्त मांग को देखते हुए इसे बढ़ाकर 999 यूनिट्स कर दिया गया. इसके बावजूद पूरा स्टॉक केवल 135 सेकंड में ही बिक गया था.

डिजाइन में दिखता है Batman का खास स्टाइल

इस खास एडिशन का डिजाइन Christopher Nolan की The Dark Knight Trilogy से प्रेरित है. SUV को सैटिन ब्लैक एक्सटीरियर पेंट दिया गया है, जिससे इसका लुक काफी स्टेल्थी और अग्रेसिव दिखाई देता है. इसके अलावा कार पर Batman थीम वाले डेकल्स और ग्लॉस-ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है. कॉन्ट्रास्ट के लिए सस्पेंशन स्प्रिंग्स और ब्रेक कैलिपर्स को गोल्ड कलर में पेंट किया गया है. कार की बॉडी पर कई जगह Bat लोगो भी लगाए गए हैं.

विज्ञापन

केबिन में भी मिलता है Batman थीम का टच

इस SUV का इंटीरियर भी पूरी तरह Batman थीम से प्रेरित है. केबिन में डार्क कलर स्कीम के साथ गोल्ड स्टिचिंग का इस्तेमाल किया गया है और कई जगह Batman के लोगो देखने को मिलते हैं. डैशबोर्ड पर एक खास नंबर प्लेट भी दी गई है, जिससे यह पता चलता है कि यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है.

इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में Batman से जुड़े ग्राफिक्स दिए गए हैं और स्टार्टअप साउंड भी इसी थीम पर आधारित है. पैनोरमिक सनरूफ पर बड़ा Batman लोगो लगाया गया है. डैशबोर्ड को चारकोल लेदर से कवर किया गया है और ड्राइवर एरिया के आसपास ब्रश्ड गोल्ड एक्सेंट दिया गया है. सीट्स में सुएड और लेदर का मिश्रण है, जिसमें गोल्डन हाइलाइट्स और Dark Knight Trilogy का एम्ब्लम भी मिलता है.

विज्ञापन

पावरफुल बैटरी और लंबी ड्राइविंग रेंज

Mahindra BE 6 Batman Edition कंपनी के टॉप-स्पेक Pack Three वेरिएंट पर आधारित है. इसमें 79 kWh बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 682 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.

इसमें रियर एक्सल पर लगा इलेक्ट्रिक मोटर 286hp की अधिकतम पावर और 380Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जिससे यह SUV दमदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ