हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दो Mercedes-Benz EVs की जब आमने-सामने से हुई भिड़ंत, देखें वीडियो

Mercedes-Benz EV आपस में टकराने के बाद गाड़ियों में आग नहीं लगी। दोनों कारों के फ्रंट डैमेज हुए, यह टेस्ट जर्मनी में हुआ है।

विज्ञापन
Mercedes-Benz EVs

Mercedes-Benz EVs: दो मर्सिडीज बेंज EVs का पहली बार पब्लिक क्रैश टेस्ट किया गया। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। टेस्ट में दोनों कारों की जबरदस्त भिड़ंत होती दिख रही है। कंपनी के इंजीनियरों के मुताबिक इस क्रैश टेस्ट के रिजल्ट एकदम बेहतरीन रहे हैं। क्रैश टेस्ट से पता चला कि पेट्रोल और डीजल कार के मुकाबले लिथियम बैटरी की यह कार हादसों में टकराने के बाद कितनी सुरक्षित है।

50 km/h की स्पीड से आपस में टकराई

वीडियो के मुताबिक यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक गाड़ियां 50 km/h की स्पीड से आपस में टकराई। तेज धमाके के साथ दोनों के अगले हिस्से पर काफी क्षति पहुंची। गाड़ियों के अपास में टकराने के तुरंत बाद अगले केबिन के एयरबैग खुल गए थे। इस रियल लाइफ क्रैश को कार की मजबूती और सड़क हादसा होने पर वह यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित रहेगी यह जांचने के लिए किया गया था।

जर्मनी में हुआ टेस्ट

आपस में टकराने के बाद Mercedes-Benz EV में आग नहीं लगी। दोनों कारों के फ्रंट डैमेज हुए, यह टेस्ट जर्मनी में हुआ है। टेस्ट को रियर टाइम आंकड़े लेने के लिए तैयार किया गया था। अगर सड़क पर ये कार अनुचाहे कारणों से टकराती है तो यह कितनी सेफ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद कार के गेट नहीं अटके। गेट खोलने में कोई परेशानी नहीं हुई। टेस्ट के बाद पता चला कि इमरजेंसी होने पर लोग आसानी से बाहर निकल सकते हैं।

विज्ञापन

 

Mercedes-Benz EVs

 

पहला सार्वजनिक क्रैश टेस्ट

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘दो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने वाले दुनिया के पहले सार्वजनिक क्रैश टेस्ट के साथ मर्सिडीज-बेंज न केवल कानूनी आवश्यकताओं बल्कि रेटिंग उद्योग की आवश्यकताओं को भी पूरा कर लिया है।’ आपके बता दें कि टेस्ट को हुबहू Euro NCAP टेस्ट की तरह किया गया था। इसमें 1400 kg ट्रॉली बैरियर का यूज किया गया। “

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola