हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maruti की इन 7 कारों की लगातार गिर रही है बिक्री! लिस्ट में बेस्ट सेलिंग मॉडल भी शामिल

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी लगातार दो महीने अपनी इन 7 कारों की बिक्री से दुखी है, जिन मॉडल्स की बिक्री में गिरवट दर्ज हुई हैं उनके कुछ बेस्ट सेलिंग मॉडल भी हैं।

विज्ञापन
Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Sales down: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मार्च महीने की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। इस समय मारुति की कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं । लेकिन कंपनी की बिक्री फिर से लगातार गिर रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि बिक्री भी उन कारों की गिर रही है जोकि सबसे सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। यहां हम उन सभी 7 के बारे में बात करेंगे जिनकी गिरती बिक्री चिंता का कारण बन रही है साथ जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

इन 7 कारो की लगातार गिर रही है बिक्री

फ़रवरी और फिर मार्च… मारुति की Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की देखने को मिल रही है। पिछले महीने कंपनी ने इस कारों की कुल 69,844 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि बीते साल ने इन कारों की 71,832 यूनिट की बिक्री की थी। इस बार कंपनी 1988 यूनिट्स कम बेच पाई है।

विज्ञापन

फ़रवरी में भी रही गिरावट

मारुति की Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR की बिक्री इस साल फरवरी में गिरी थी। इस फ़रवरी में कंपनी ने 71,627 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि बीते साल की समान अवधि में बिक्री का यह आंकडा 79,898 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।

विज्ञापन

आखिर क्यों गिर रही है मारुति सुजुकी की बिक्री

टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में बलेनो, वैगन-आर और स्विफ्ट हमेशा रहती है, जबकि इग्निश, डिजायर और टूर-एस बिक्री में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसलिए ओवरआल बिक्री को जोड़ा जाए तो कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

इसलिए अलावा अब कार बाजार में कई नए मॉडल भी आ रहे हैं जिसकी वजह से ग्राहकों का दूसरे ब्रांड पार्कि तरफ मूव करना कोई नई बात नही रह गई है। फिलहाल मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस करने में लगी है क्योंकि आने वाला जमाना EVs का ही होगा।

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola