Maruti ने वापस मंगाईं S-Presso और Eeco, जानें इन बजट गाड़ियों में क्या आई खराबी?

Maruti S Presso price, Maruti S Presso mileage, auto news, cng cars, cars under 5 lakhs

फाइल फोटो

Maruti S-Presso: मारुति सुजुकी ने अपनी दो बजट गाड़ियों एस-प्रेसो और ईको की कुल करीब 87,599 यूनिट्स वापस मंगाई हैं। इनमें खराबी आने के बाद कंपनी ने इन्हें रिकॉल किया है। अगर आपके पास भी यह कारें हैं तो आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इनकी खराबी फ्री में दुरुस्त करवा सकते हैं।

विज्ञापन

स्टीयरिंग टाई रॉड्स में आई है परेशानी 

जानकारी के अनुसार खराब स्टीयरिंग टाई रॉड्स को बदलने के लिए इन 87 हजार से अधिक गाड़ियों को वापस मंगवाया गया है। जो गाड़ियां रिकॉल की गई हैं ये सब 5 जुलाई, 2021 से 15 फरवरी, 2023 के बीच बनाई गई हैं। दोनों गाड़ियां मार्केर्ट में काफी डिमांड पर रहती हैं।

विज्ञापन

क्षमता और हैंडलिंग को प्रभावित करेगा

मारुति सुजुकी ने एक प्रेस बयान में कहा, “ऐसी आशंका है कि ऐसे वाहनों में इस्तेमाल होने वाले स्टीयरिंग टाई रॉड के एक हिस्से में संभावित खराबी है, जो कुछ दुर्लभ मामलों में, टूट सकता है और वाहन की संचालन क्षमता और हैंडलिंग को प्रभावित कर सकता है।”

कार 25 kmpl की माइलेज देती

जानकारी के अनुसार खराब हिस्से की जांच करने व बदलने के लिए कंपनी के अधिकृत डीलर कार मालिकों से संपर्क करेंगे। आप खुद भी अपने नजदीकी डीलरशिप पर इसके लिए अपॉइंटमेंट ले  Maruti S-Presso 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें सीएनजी का भी विकल्प आता है। यह कार 25.3 किमी प्रति लीटर की माइलेज देती है। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलती है।

विज्ञापन

5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

S-Presso में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस कार का धाकड़ इंजन 66 bhp की पावर और 89 Nm का पीक टार्क देता है। यह कार बाजार में शुरूआती कीमत 4.26 लाख से 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ