10 लाख रुपये के बजट में Tata Tiago EV बेस्ट है या Tata Punch EV? खरीदने से पहले जानिए कौन सी इलेक्ट्रिक कार है आपके लिए बेहतर

Best EV Car Under 10 Lakhs: क्या आप इस बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच EV कार खरीदने का मन बना रहे हैं? लेकिन आप परेशान हैं कि 10 लाख के बजट में Tata Tiago EV बेस्ट है या Tata Punch EV, आइए जानते हैं आपके लिए कौन सी कार बेस्ट रहेगी.

Tata Tiago EV vs Tata Punch EV

10 लाख के बजट में कौन सी कार है बेस्ट? (Image: AI)

Tata Tiago EV vs Tata Punch EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में किफायती इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में देश की सबसे बड़ी ईवी निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी बेहद लोकप्रिय और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक कार टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV 2026) का नया मॉडल बाजार में उतार दिया है. नए अपडेट्स के बाद यह कार बेहद प्रीमियम और एडवांस फीचर्स से लैस हो गई है. टियागो ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख से लेकर टॉप मॉडल के लिए ₹11.14 लाख तक जाती है. इस कार में दो अलग-अलग बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं; पहला 19kWh और दूसरा बड़ा 24kWh का वेरिएंट.

विज्ञापन
विज्ञापन

₹10 लाख का बजट और दोनों कारों में बेस्ट कौन

चूंकि टियागो ईवी के टॉप और मिड-वेरिएंट्स की कीमत ₹10 लाख के आस-पास पहुंच जाती है, इसलिए इसका सीधा मुकाबला एक ऊंचे सेगमेंट की कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘टाटा पंच ईवी‘ (Tata Punch EV) के शुरुआती वेरिएंट से होता है. टाटा पंच ईवी के बेस मॉडल (स्मार्ट 30 वेरिएंट) की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख से शुरू होती है, जबकि टियागो ईवी का बेहतरीन ‘प्योर प्लस’ वेरिएंट ₹9.49 लाख में उपलब्ध है. इसका मतलब है कि अगर आपका बजट ₹10 लाख रुपये का है, तो दोनों ही कारों को घर लाने के लिए आपको लगभग एक बराबर रकम खर्च करनी होगी. यही वजह है कि नया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के मन में भारी उलझन है कि इन दोनों में से किस गाड़ी पर दांव लगाया जाए.

पावर, दमदार बैटरी और बेहतरीन माइलेज के मामले में कौन आगे

तकनीकी पैमानों और पावर की बात करें तो टाटा पंच ईवी अपनी छोटी बहन टियागो के मुकाबले काफी ज्यादा ताकतवर नजर आती है. जहां टियागो ईवी का प्योर प्लस वेरिएंट 55kW की पावर और 114 एनएम (Nm) का टॉर्क पैदा करता है, वहीं पंच ईवी का बेस मॉडल 65kW की दमदार पावर और 154 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. बैटरी क्षमता के मामले में भी पंच ईवी आगे है, क्योंकि इसमें 30kWh की बड़ी बैटरी मिलती है जो सिंगल चार्ज में 350 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज (माइलेज) देती है, जबकि टियागो ईवी की 24kWh की बैटरी केवल 285 किलोमीटर तक ही चल सकती है. इसके अलावा, पंच ईवी की बैटरी को पानी और धूल से बचाने के लिए IP67 की एडवांस प्रोटेक्शन रेटिंग दी गई है, जो इस बजट में टियागो में देखने को नहीं मिलती.

विज्ञापन

आपके लिए कौन सा बेस्ट

  • टाटा पंच ईवी अपनी बनावट में टियागो से काफी बड़ी और ऊंची है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा होने से यह खराब रास्तों और गड्ढों पर आसानी से निकल जाती है, साथ ही इसमें सामान रखने के लिए बूट स्पेस (डिकी) भी ज्यादा मिलता है.
  • अगर आप आधुनिक गैजेट्स और फीचर्स के शौकीन हैं, तो टियागो ईवी आपके लिए एक शानदार पैकेज है. ₹10 लाख के बजट में आपको टियागो का ऊपरी मॉडल मिलता है जो बेहतरीन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल फीचर्स से पूरी तरह लोडेड है.
  • चूंकि इस बजट में पंच ईवी का सिर्फ सबसे शुरुआती ‘स्मार्ट 30’ वेरिएंट ही मिल पाता है, इसलिए ग्राहकों को म्यूजिक सिस्टम, स्क्रीन और कई आरामदायक फीचर्स से समझौता करना पड़ेगा. इन फीचर्स के लिए आपको कंपनी के ऊपरी वेरिएंट्स की तरफ जाना होगा.
  • सीधे शब्दों में कहें तो अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा माइलेज (रेंज), बड़ी साइज, बेहतरीन मजबूती और एसयूवी जैसा लुक है, तो आपको टाटा पंच ईवी बेहतरीन हो सकती है. लेकिन, अगर आप छोटी साइज में शहर के ट्रैफिक के लिए ऑल-फीचर्स लोडेड कार चाहते हैं, तो टाटा टियागो ईवी आपके लिए बेस्ट रहेगी.

यह भी पढ़ें: Flex Fuel Cars: बिना पेट्रोल के चलेंगी सबकी फेवरेट मारुति के ये 3 कारें, खर्च होगा आधा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ