Maruti Suzuki Nexa April 2026 Discounts: अगर आप अप्रैल 2026 में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है. Maruti Suzuki ने अपनी Nexa रेंज पर इस महीने जबरदस्त ऑफर्स पेश किए हैं. खास बात यह है कि कंपनी की प्रीमियम MPV Invicto पर ग्राहकों को कुल मिलाकर 2 लाख तक का फायदा मिल सकता है. इसके अलावा Grand Vitara, Baleno, XL6 और Jimny जैसी कारों पर भी अलग-अलग तरह के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं, जिससे डील और भी आकर्षक बन जाती है.
Invicto पर सबसे बड़ा फायदा
Nexa लाइनअप में सबसे ज्यादा लाभ Maruti Suzuki Invicto पर मिल रहा है. इस प्रीमियम MPV पर 50,000 का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है. इसके साथ 1,00,000 का एक्सचेंज बोनस और 50,000 का अपग्रेड बोनस भी शामिल है. इन सबको मिलाकर ग्राहक कुल 2,00,000 तक की बचत कर सकते हैं.
Grand Vitara Hybrid पर भी शानदार डील
Grand Vitara के Strong Hybrid वेरिएंट पर इस महीने सबसे खास ऑफर देखने को मिल रहा है. इसमें 1,85,000 तक का रोड टैक्स बेनिफिट (कुछ राज्यों में) और 5 साल की वारंटी दी जा रही है. इसके अलावा 50,000 एक्सचेंज बोनस और 30,000 अपग्रेड बोनस मिलाकर कुल फायदा 2,65,000 तक पहुंच जाता है.
Smart Hybrid वेरिएंट्स पर क्या है ऑफर
Grand Vitara के Smart Hybrid वेरिएंट्स पर 20,000 से 25,000 तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो वेरिएंट पर निर्भर करता है. इसके अलावा 30,000 तक का एक्सचेंज बोनस और 20,000 का अपग्रेड बोनस भी शामिल है, जिससे कुल बेनिफिट 75,000 तक हो जाता है.
XL6 MPV पर मिल रहा कैश डिस्काउंट
Maruti Suzuki XL6 खरीदने वालों के लिए भी अच्छा मौका है. इस कार पर 25,000 का कैश डिस्काउंट और 20,000 का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. यानी कुल मिलाकर 45,000 तक की बचत हो सकती है.
Jimny पर सीधा कैश ऑफर
ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए Jimny पर सीधा 50,000 का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसमें कोई एक्सचेंज या अपग्रेड बोनस शामिल नहीं है, लेकिन सीधी छूट इसे एक अच्छा विकल्प बनाती है.
Baleno और Ignis पर भी ऑफर्स
Baleno के पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 और CNG वेरिएंट पर 10,000 का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही 15,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जिससे कुल फायदा 30,000 तक पहुंच जाता है. वहीं Ignis पर 20,000 कैश डिस्काउंट और 15,000 एक्सचेंज बोनस के साथ कुल 35,000 तक का लाभ मिल सकता है.
Fronx पर इंजन के हिसाब से ऑफर
Fronx के टर्बो वेरिएंट पर 40,000 का कैश डिस्काउंट और 10,000 एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. जबकि नॉन-टर्बो वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन एक्सचेंज बोनस का फायदा जरूर मिल सकता है.
सभी मॉडल्स पर ऑफर्स की टेबल
| मॉडल | कैश/ डायरेक्ट बेनिफिट | एक्सचेंज/ अपग्रेड | कुल फायदा(रुपये) |
| Ignis | 20,000 कैश | 15,000 एक्सचेंज | 35,000 तक |
| Baleno | 15,000 (petrol) / 10,000 (CNG) | 15,000 एक्सचेंज | 30,000 तक |
| Fronx Turbo | 40,000 (turbo) / Nil (non-turbo) | 10,000 एक्सचेंज | 50,000 तक |
| Jimny | 50,000 कैश | – | 50,000 |
| XL6 | 25,000 कैश | 20,000 एक्सचेंज | 45,000 तक |
| Grand Vitara Smart Hybrid | 20,000-25,000 कैश+ वांरटी (चुनिंदा ट्रिम पर) | 30,000 एक्सचेंज + 20,000 अपग्रेड | 75,000 तक+ वांरटी |
| Grand Vitara Strong Hybrid | Zero road tax (1,85,000तक) + 5 साल वांरटी | 50,000 एक्सचेंज + 30,000 अपग्रेड | 2,65,000 तक+ वांरटी |
| Invicto | 50,000 कंज्यूमर ऑफर | 1,00,000 एक्सचेंज + 50,000 अपग्रेड | 2,00,000 तक |
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
इन सभी ऑफर्स के अलावा कुछ मामलों में कॉर्पोरेट डिस्काउंट और स्क्रैपेज बोनस भी मिल सकता है, लेकिन यह आपकी पात्रता और डीलर की शर्तों पर निर्भर करेगा. साथ ही, ये सभी ऑफर्स शहर, स्टॉक और डीलर के हिसाब से बदल सकते हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी Nexa शोरूम से पूरी जानकारी जरूर लें.
ये भी पढ़ें- Triumph Tracker 400 लॉन्च: छोटा इंजन, लेकिन पावर वही; इस कीमत में मिलेगी रेसिंग वाली फील









