हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Maruti  कार लवर्स को बड़ा झटका, 1 जनवरी 2024 से महंगी हो जाएंगी कंपनी की सभी कारें

Maruti Suzuki ने बीते 1 अप्रैल को अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि की थी। उस समय कंपनी ने अपनी सभी कारों की कीमतों में 0.8% की बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन
Maruti Suzuki

Maruti Suzuki: अगर आप नए साल पर मारुति सुजुकी की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। कंपनी ने 1 जनवरी 2024 से अपनी सभी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार गाड़ियों पर आने वाली लागत के चलते दामों में यह बढ़ोतरी की जा रही है। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितनी कीमत बढ़ेगी।

कितनी बढ़ सकती है कीमत

यहां आपको बता दें कि इससे पहले मारुति सुजुकी ने बीते 1 अप्रैल को अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि की थी। उस समय कंपनी ने अपनी सभी कारों की कीमतों में 0.8% की बढ़ोतरी की थी। बता दें इससे पहले जर्मनी की कार निर्माता कंपनी Audi भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है। अब देखने वाली बात यह होगी की कीमतों में इजाफा होने के बाद इन कंपनियों की सेल्स पर क्या असर पड़ेगा? Audi ने जनवरी 2024 से अपनी कारों की कीमतों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

30 नवंबर तक डिस्काउंट

30 नवंबर 2023 तक मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों पर तगड़े डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Maruti Alto K10 पर 49000 हजार रुपये का डिस्काउंट है तो Celerio पर 59000 हजार तक की छूट दी जा रही है। s presso पर कंपनी 54000 तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस समेत अन्य छूट शामिल है। कंपनी की अलग-अलग गाड़ियों पर चल रहे डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा। डीलरशिप अपनी तरफ से भी गिफ्ट और डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Suzuki Swift का नया वर्जन

यह भी जानें

जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2023 में Maruti Suzuki की कुल 145047 यूनिट्स की सेल हुई। जिसमें Maruti Suzuki Swift   की 20598 यूनिट्स, Maruti Suzuki Baleno की 16594, Maruti Suzuki Brezza की 16050 यूनिट्स की सेल हुई है। बता दें Swift कंपनी की हैचबैक कार है, जिसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। कंपनी इसके ईवी वर्जन पर काम कर रही है। जो जल्द ही पेश होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola