Maruti Suzuki Alto K10 Discount: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कार बाजार में अभी से रौनक देखने को मिल रही है। हर कर कंपनी इस बार अपनी बिक्री को बढ़ाने की कोशिश में लगी है क्योंकि अभी तक पुराना स्टॉक क्लियर नही हुआ है। ऐसे में दिवाली से पहले एक नई कार खरीदने पर काफी अच्छा डिस्काउंट का लाभ आप पा सकते हैं। डिस्काउंट देने के मामले में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी हमेशा आगे ही रहती है। इस महीने (सितम्बर) कंपनी अपनी छोटी कार Alto K10 पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है।
Alto K10 CNG पर 42,000 से ज्यादा का डिस्काउंट
इस महीने अगर आप मारुति सुजुकी Alto K10 CNG खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस कार पर पूरे 42,100 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट में कैश ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। डिस्काउंट और ऑफर की अधिक जानकारी के लिए आप मारुति सूजुकी डीलरशिप से संपर्क आर सकते हैं। आइये जानते हैं Alto K10 के फीचर्स..
Alto K10: कीमत और फीचर्स
मारुति सुजुकी Alto K10 पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से लेकर 5.80 लाख रुपये तक जाती है। जबकि Alto K10 CNG की कीमत 5.70 लाख रुपये से लेकर 5.96 लाख रुपये तक जाती है। Maruti Alto K10 एक छोटी फैमिली के लिए परफेक्ट कार साबित हो सकती है। इस कार में ठीक-ठाक स्पेस है। 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह है पर 4 लोग बड़े आराम से इसमें बैठ सकते हैं। इसकी सभी सीटें सॉफ्ट और आरामदायक हैं। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं।
डिजाइन के मामले में ALto K10 आपको पसंद आ सकती है। इस कार को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इसे यूथ और फैमिली दोनों आसनी से यूज़ कर सकें।बाहर से इसमें बेहतर क्वालिटी नज़र आती है।इंटीरियर में न सिर्फ प्लास्टिक क्वॉलिटी बेहतर हुई है बल्कि फिट और फिनिश में भी सुधार आया है।इसके इंटीरियर में नयापन नहीं है, डिजाइन S-Presso से ही लिया गया है, यहां पर यह कार इम्प्रेस नहीं करती है। लेकिन क्वालिटी आपको पसंद आ जाती है। फ्रंट और रियर दोनों सीटों में एक छोटी कार के लिहाज से अच्छा लेग और हेड रूम मिलता है।
इंजन और माइलेज
कार में 1.0L K10C पेट्रोल इंजन लगा है जो 49KW की पावर और 89Nm का टॉर्क जा रेस्ट करता है इसमें 27 लीटर का फ्यूल टैंक और 55 लीटर का CNG टैंक मिलता है। इस कार में आपको 5 स्पीड मैन्युअल और AGS गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी।
कार में 13 इंच के टायर्स लगे हैं। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी। यह इंजन जांचा और परखा है। सिटी से लेकर हाईवे पर इसका प्रदर्शन बेहतर रहता है। Alto K10 पेट्रोल मैन्युअल की माइलेज 24.39 kmpl है। जबकि पेट्रोल AMT की माइलेज 24.90 kmpl है इसके अलावा Alto CNG मोड पर 33.85 km/kg की माइलेज ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें: Ultraviolette F99: देश की पहली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक हुई पेश, 265km की रफ्तार से दौड़ती है
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
6 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
9 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
11 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines