---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti Ertiga या Kia Seltos, किसे खरीदना फायदेमंद? देगी हाई माइलेज; जानें कंपैरिजन

Maruti Ertiga CNG VS Kia Seltos details in hindi: Ertiga का सीएनजी वर्जन 13.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है, यह 7 सीटर कार है। वहीं, सेल्टोस 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन, और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आती है।

---विज्ञापन---

Maruti Ertiga CNG VS Kia Seltos details in hindi: इन दिनों बाजार में एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है। लोग एसयूवी सेगमेंट में सीएनजी गाड़ियों को खरीद रहे हैं, इनकी रनिंग कॉस्ट कम होती है और यह मल्टी पर्पज कार होती हैं। इस सेगमेंट में मारुति की एक बिग साइज सीएनजी कार है Ertiga. वहीं, साउथ कोरियन कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है सेल्टोस। दोनों कंपनियों की हाई सेल गाड़ियों में से एक हैं, मार्केट में इनकी हाई डिमांड है। आइए आपको दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Kia Seltos

इस कार में बोल्ड फ्रंट लुक मिलता है, हाल ही में कंपनी ने इसके कई कलर ऑप्शन ऑफर किए हैं। इस कार में 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो इसे हाई स्पीड कार बनाता है। कंपनी कार में 20.7 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है। इसमें सीएनजी का ऑप्शन नहीं है। यह कार 1.5-लीटर के सॉलिड पेट्रोल इंजन में मिलती है। कार शुरुआती कीमत 12.73 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें डुअल कलर ऑप्शन के साथ रियर सीट पर सेफ्टी के लिए चाइल्ड एंकर मिलता है। कार में 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन, और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Maruti Ertiga CNG

कार का सीएनजी वर्जन 13.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह कार 4 सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो हाई माइलेज जनरेट करती है। Ertiga CNG इंजन में 26.11 km/kg तक की माइलेज देती है। इसमें सेफ्टी के लिए हिल होल्ड असिस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और ड्राइवर केबीन समेत कुल छह एयरबैग मिलते हैं। यह 7 सीटर कार है, जिसमें अधिक सामान लेकर सफर कर सकते हैं। इसमें स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और बड़े हेडलाइट दी गई हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?

ये भी पढ़ें: Tata की इस कार में 28 की माइलेज और 7 लाख से कम कीमत, जानें शानदार फीचर्स

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2024 10:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola