Audi Q3 की बुकिंग शुरू, 1 लाख रुपये में करें रिजर्व, जानें कितनी हो सकती है कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स

Audi Q3 की नई जनरेशन की प्री-लॉन्च बुकिंग भारत में शुरू हो गई है. 1 लाख रुपये का टोकन देकर SUV को बुक किया जा सकता है. इसकी संभावित कीमत 60 लाख रुपये के आसपास हो सकती है और इसमें 2.0-लीटर TSI इंजन के साथ Quattro AWD सिस्टम मिलेगा.

Audi Q3

Audi Q3 की बुकिंग शुरू. (Image Credit-Audi)

विज्ञापन

ऑडी ने भारत में अपनी नई थर्ड-जनरेशन Q3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने इस SUV का खुलासा करके के कुछ दिनों बाद इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है. नई Q3 को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 1 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे रिजर्व कर सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है. माना जा रहा है कि कीमत आने वाले कुछ हफ्तों में सामने आ सकती है और त्योहारी सीजन के आसपास इसकी बिक्री शुरू हो सकती है.

कैसे करें नई Audi Q3 की बुकिंग?

नई Audi Q3 की बुकिंग के लिए ग्राहकों को अभी लॉन्च का इंतजार नहीं करना होगा. कंपनी ने SUV की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है. इसके लिए 1 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा. ग्राहक डी इंडिया की वेबसाइट के अलावा मायऑडी कनेक्ट ऐप के जरिए भी Q3 को रिजर्व कर सकते हैं. इसके साथ ही देशभर में मौजूद ऑडी की ऑफिशियल डीलरशिप पर जाकर भी बुकिंग कराई जा सकती है.

विज्ञापन

कितनी हो सकती है नई Q3 की कीमत?

भारत में नई ऑडी Q3 की संभावित कीमत 60 लाख रुपये रखी जा सकती है. हालांकि यह अभी अनुमानित कीमत है और कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. इसकी वास्तविक कीमत आने वाले हफ्तों में सामने आने की उम्मीद है. त्योहारी सीजन के आसपास इसकी कीमत और लॉन्च की जानकारी मिल सकती है. 

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

भारत में लॉन्च होने के बाद नई ऑडी का मुकाबला एंट्री लेवल लग्जरी SUV सेगमेंट में होगा. इसमें BMW X1 और  Mercedes-Benz GLA जैसी गाड़ियां शामिल हैं. त्योहारी सीजन में लॉन्च होने की स्थिति में कंपनी को इस दौरान बढ़ने वाली कारों की मांग का फायदा मिलने की उम्मीद है.

Image Credit- Audi

इंजन और गियरबॉक्स में क्या मिलेगा?

ऑडी इंडिया ने नई Q3 के पावरट्रेन की जानकारी भी साफ कर दी है. भारत में आने वाली इस SUV में 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह इंजन 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.

विज्ञापन

मिलेगा क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव

नई क्यू3 में ऑडी का क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा. ग्लोबल मार्केट में थर्ड-जनरेशन Q3 को पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड जैसे अलग-अलग पावरट्रेन के साथ पेश किया जाता है. हालांकि, भारत के लिए कंपनी ने फिलहाल 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन वाले सेटअप की पुष्टि की है.

पहले से कितनी अलग होगी नई Q3?

थर्ड-जनरेशन ऑडी क्यू3 को पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और शार्प डिजाइन दिया गया है. नई Q3 अपने पुराने मॉडल की तुलना में हर डायमेंशन में बड़ी है. इसके फ्रंट पहले से ज्यादा चौड़ी सिंगलफ्रेम ग्रिल, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स और ज्यादा उभरी हुई कैरेक्टर लाइन्स दी गई हैं. इन बदलावों की वजह से एसयूवी की रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा दमदार नजर आती है.

विज्ञापन

लाइटिंग में क्या मिलेगा नया?

नई ऑडी Q3 में लाइटिंग को भी काफी अपडेट किया गया है। एसयूवी में बेहतर विजिबिलिटी के लिए माइक्रो-एलईडी टेक्नोलॉजी वाली डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स का विकल्प दिया गया है. यह फीचर कार को प्रीमियम लुक देने के साथ रात में ड्राइविंग के दौरान बेहतर रोशनी देने में मदद करेगा.

पीछे क्या बदला गया है?

नई Q3 के रियर प्रोफाइल में भी कई बदलाव किए गए हैं। इसमें डिजिटल OLED टेल-लैंप्स दिए गए हैं, जिन्हें फुल-विथ एलईडी लाइट बार से जोड़ा गया है. इसके अलावा रियर में इल्यूमिनेटेड ऑडी रिंग्स भी मिलते हैं. यह फीचर ऑडी की कॉम्पैक्ट एसयूवी रेंज में पहली बार दिया गया है. इससे नई Q3 का पिछला हिस्सा पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम दिखाई देता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ