Tata की इस कार में 28 की माइलेज और 7 लाख से कम कीमत, जानें शानदार फीचर्स

Tata cars under 7 lakhs: टाटा की पंच मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। कंपनी का दावा है कि कार का सीएनजी वर्जन 26.99 kmpl तक की माइलेज देता है, इस कार में सीएनजी के अलावा इलेक्ट्रिक इंजन का भी ऑप्शन है।

Tata Punch, suv cars, Tata Tiago, cng cars, cars under 8 lakhs

Tata cars under 7 lakhs: टाटा मोटर्स हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियां ऑफर करता है। कंपनी की 8 लाख से कम कीमत की दो हैचबैक और कॉम्पैक्ट कारें हैं जो ‘मिडिल क्लास’ की पहली पसंद बनी हुई हैं। खास बात यह है कि इन कारों में सीएनजी, पेट्रोल और ईवी इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। आइए आपको इन गाड़ियों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Tata Punch

यह कार आपकी फैमिली के लिए safe है, इस कार को GNAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार शुरुआती कीमत 7.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में बड़े बूट स्पेस के साथ अलग-अलग मॉडल में 18.8 से लेकर 26.99 kmpl तक की माइलेज मिलती है। कार में इलेक्ट्रिक, सीएनजी और पेट्रोल तीनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं।

अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल और बड़ी हेडलाइट

कार का टॉप मॉडल 12.85 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कंपनी अपनी इस कार में 1199 cc का इंजन दे रही है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसमें 16 इंच के व्हील साइज और 7.0 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह हाई स्पीड कार है, जिसमें बड़ी हेडलाइट मिलती हैं। यह हाई एंड कार अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल के साथ आती है।

विज्ञापन

Tata Tiago

यह कार शुरुआती कीमत 6.97 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। यह कार 1199 cc इंजन ऑप्शन में आती है। कार में सीएनजी पर 28.06 kmpl तक की माइलेज मिलती है। कार की ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm की है, जिससे संकरी जगहों में इसे चलाने में आसानी होती है। यह 5 सीटर हैचबैक कार है, इसका टॉप मॉडल 10.72 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें सेफ्टी के लिए आगे और पीछे छह एयरबैग दिए गए हैं। इसमें अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ