Maruti Dzire sedan car sales 2024 details in hindi: इंडियन कार मार्केट में सेडान को फैमिली कार कहा जाता है। यह पांच सीटर कार एडवांस सेफ्टी फीचर्स और जबरदस्त कम्फर्ट के साथ आती हैं। इस सेगमेंट की एक धाकड़ कार है Maruti Dzire. मारुति की यह हाई डिमांड कार है, यह शुरुआती कीमत 8.01 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है। इसका टॉप वेरिएंट 11.37 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। आंकड़ों पर गौर करें तो मई 2024 में इस कार की कुल 16061 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि मई 2023 में इस कार के महज 11315 यूनिट्स ही बिके थे। बता दें अप्रैल के मुकाबले मई 2024 में Maruti Dzire के कुल 236 यूनिट्स की ज्यादा सेल हुई है। इस कार के फ्रंट लुक को बेहद स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाया गया है। इसमें बड़ी हेडलाइट मिलती हैं, जो इसके लुक्स को बढ़ाती हैं।
नई Maruti Dzire में पुरानी के मुकाबले ये मिलेगा
नई कार में Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो हाई टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन पहाड़ों या कच्चे रास्तों पर कार को हाई पावर और पिकअप जनरेट करने में मदद करेगा। बता दें नई डिजायर में पेट्रोल और CNG दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार के हेडलाइट और टेललाइट के डिजाइन में चेंज किया जा सकता है। कार के फ्रंट ग्रिल को नया लुक मिलेगा। कार के प्लेटफॉर्म, इंजन पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होगा। कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव और यंग जनरेशन के लिए ट्रेंडी लुक दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसे जून माह के अंत तक पेश कर दिया जाएगा।
कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 177 kmph की टॉप स्पीड
फिलहाल बाजार में जो Dzire मिल रही है, उसमें 1.2 लीटर का धाकड़ इंजन आता है। यह कार 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिसमें पूरी फैमिली का सामान रखकर आप लॉन्ग राइड पर जा सकते हो। यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, इसमें 177 kmph की टॉप स्पीड जनरेट होती है। यह धाकड़ कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है। मारुति स्विफ्ट डिजायर के एक्सटीरियर हाइलाइट्स में एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं। इसमें आगे सिंगल-पीस ग्रिल मिलती है, यह कार कीलेस एंट्री, रियर एयरकॉन वेंट, सात-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑफर की जा रही है।
31.12 km/kg की माइलेज और चार धाकड़ वेरिएंट आते हैं
यह धाकड़ कार पेट्रोल पर 22.41 kmpl और सीएनजी पर 31.12 km/kg की माइलेज देती है। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 2 Star सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसमें चार LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus ऑफर किए जाते हैं। डिजायर में बेज अपहोल्स्ट्री, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह दमदार कार 15-इंच ड्यूल-टोन एलॉय व्हील, एलईडी टेल लाइट और फ्रंट और रियर बंपर और ऑटो-फोल्डेबल ओआरवीएम के साथ आती है। इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलता है।
कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Maruti Dzire अपने सेगमेंट में Tata Tigor, Hyundai Aura, और Honda Amaze जैसे गाड़ियों को टक्कर देती है। इनमें से सबसे ज्यादा बिकने वाली Hyundai Aura की बात करें तो यह कार सीएनजी इंजन में अवेलेबल है। कार में सीएनजी इंजन भी अवेलेबल है, इसें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है, जो कार को तेज स्पीड में कंट्रोल करने में मदद करता है। कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है यह कार शुरुआती कीमत 7.94 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलती है। कंपनी का दावा है कि कार का सीएनजी इंजन 28 km/kg की माइलेज देती है।
ये भी पढ़ें: नई Tata Altroz Racer पुरानी से कैसे अलग? क्या है खासियत? 5 पॉइंट में समझे सब कुछ…
ये भी पढ़ें: Kia Carnival का अपडेट वर्जन जल्द होगा लॉन्च, Nissan X-Trail भी इंडिया में आने को तैयार
ये भी पढ़ें: 31 की माइलेज, स्पोर्टी लुक, 5 लाख से कम कीमत पर गाड़ियों के ये 2 ऑप्शन
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
7 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines